Posts

Showing posts from April, 2023

बेसन की बर्फी ( BESAN BURFI )

Image
  बेसन की बर्फी  BESAN BURFI  INGREDIENTS- 1 कप  बेसन  3/4 कप घी 3/4 कप चीनी 1/2 कप पानी 5-6 इलायची 5-6 बादाम PREPARATION- ✌ बेसन अगर बहुत बारीक  हो तो 2 चम्मच भूने चने के छिलके उतार कर मिक्सी में मोटा पीसकर बेसन में मिला देंगे।  ✌ बादाम को बारीक काट लेंगे।  ✌ इलायची का छिलका निकाल कर कूट लेंगे।  HOW TO COOK- ✌ सबसे पहले कड़ाही गैस पर रखकर गर्म करेंगे । ✌  3/4 कप घी डालेंगे । ✌  घी गर्म होने पर एक कप बेसन डालेंगे। ✌  बेसन को धीमी आँच पर भुनेंगे । ✌  दूसरे गैस बर्नर पर एक भगौने में 1/2 कप पानी और उसमें 3/4 कप चीनी और कुटा हुआ इलायची डाल कर गर्म होने देंगे ।आँच धीमी रखेंगे। ✌  दो तार की चाशनी तैयार हो जाने पर गैस बन्द कर देंगे । ✌  बेसन जब अच्छे से भून जाए तब उसमें गर्म चाशनी डाल कर गैस बंद कर देंगे और बेसन को लगातार चलाते रहेंगे जब तब मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। ✌ अब जल्दी से मिश्रण को ठंढ़ा होने से पहले घी लगी प्लेट पर डाल कर पलटे से फैला देंगे । ✌  कटे बादाम को मिश्रण पर डाल कर पलटे से हल्के हाथों से दबा देंगे ।...

आम का पना माइक्रोवेव में बना ( MANGO PANA PREPARED IN MICROWAVE )

Image
  आम का पना माइक्रोवेव में बना   MANGO PANA PREPARED IN MICROWAVE  आम का पेस्ट  INGREDIENTS- 2 कच्चे आम  1/4 कप पुदीना की पत्ती  4 बड़े चम्मच चीनी  1 चम्मच भुना जीरा  1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर  1/2 चम्मच काला नमक  1/2 चम्मच सादा नमक  एक टुकड़ा अदरक  PREPARATION- 🥭   आम को धोकर छील लेंगे और छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।  🥭 पुदीना के पत्ती को धोकर साफ़ कर लेंगे और पत्ती को डंठल से अलग कर लेंगे।  🥭 अदरक को धोकर छील लेंगे और कद्दूकस कर लेंगे।  HOW TO COOK- 🥭 कच्चे आम के टुकड़ों को एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में रखेंगे।  🥭 दो चम्मच पानी बाउल में डालेंगे।  🥭 काला नमक और सादा नमक भी कच्चे आम में मिला देंगे।  🥭 बाउल को 6  मिनट के   लिए माइक्रोवेव में फुल पावर पर चलाएंगे। 6 मिनट के बाद माइक्रोवेव ऑफ कर देंगे।    🥭 बाउल को माइक्रोवेव से तुरंत नहीं निकालेंगे।  🥭 10 मिनट के बाद बाउल को निकालेंगे और आम को मिक्सी में डालेंगे।  🥭 आम में चीनी, कद्दूकस किया हुआ अदरक...

बादाम का हलवा ( ALMOND HALWA )

Image
  बादाम का हलवा  ( ALMOND HALWA ) INGREDIENTS- 1 कप बादाम  3/4 कप घी  3/4 कप चीनी  1 कप दूध  केसर  इलायची पाउडर  केवड़ा जल  PREPARATION- 🍢 बादाम को पानी में  5  घंटे के लिए भिगो कर रख देंगे।  🍢 केसर को भी एक बाउल में 2 चम्मच दूध के साथ भिगो कर रख देंगे।  🍢 चीनी और इलायची पाउडर को भी मिक्सी में पीस लेंगे।  🍢 5 घंटे भीगे बादाम  का छिलका उतार कर मिक्सी में पीस लेंगे। जरूरत पड़ने पर दो चम्मच दूध डाल कर बादाम पीसेंगे।   HOW TO COOK- 🍢 एक मोटे  पैन में घी गर्म करेंगे।  🍢 गर्म घी में बादाम  का  पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनेंगे। भूनते समय आंच धीमी रखेंगे।  🍢 भूने हुए बादाम के  पेस्ट में दूध डालकर पकाएंगे।  🍢 चीनी डालकर अच्छे से भूनेंगे।  🍢 मिश्रण जब घी छोड़ने लगे तब   केवड़ा जल,  केसर दूध के साथ और   इलायची पाउडर   मिला कर गैस बंद कर देंगे।  🍢 स्वादिष्ट और सेहत   के लिए फायदेमंद बादाम का हलवा तैयार है। गर्मागर्म सर्व कर...

पुदीना लच्छा पराठा ( MINT LACHHA PARATHA )

Image
  पुदीना लच्छा पराठा  ( MINT LACHHA PARATHA ) INGREDIENTS- 2 कप आटा  1/4 कप ताजा पुदीना पत्ती  2 चम्मच मक्खन  2 हरी मिर्च  7-8 लहसुन की कली  1 इंच अदरक  अजवायन  नमक स्वादानुसार  घी  PREPARATION- 👹 पुदीना को पत्ती को बारीक काट लेंगे।  👹 अदरक, लहसुन की कली और हरी मिर्च को कूट लेंगे।  HOW TO COOK- 👹 आटे में बारीक कटे   हुए पुदीने के पत्ते डालेंगे। अजवायन भी मिलाएंगे।  👹 कुटे हुए लहसुन, अदरक, हरी मिर्च को आटे में मिलाएंगे।  👹 नमक  और मक्खन भी मिलाएंगे आटे में। मिश्रण को दोनों हथेली से रगड़ कर अच्छे से मिलाएंगे।  👹 अब थोड़ा थोड़ा पानी  डालकर आटे को नरम गूथेंगे।  👹 10 मिनट के लिए ढककर रख देंगे।  👹 10 मिनट के बाद आटे की लोई एक बराबर काट लेंगे।  👹 तवा गर्म होने के लिए गैस पर रख देंगे।  👹 लोई को बेलेंगे रोटी जितनी बड़ी। घी लगाएंगे रोटी पर। अब रोटी को फोल्ड करेंगे हाथ के पंखे की तरह।  👹 अब गोलाई में फोल्ड करेंगे और फिर से बेलेंगे।  👹 गर्म तवे पर पराठे  ...

कर्ड राइस ( CURD RICE )

Image
  कर्ड राइस  ( CURD  RICE ) INGREDIENTS- 1 कप चावल  2 कप दही  1 गाजर  1 खीरा  1 चम्मच उड़द दाल  1 चम्मच चना दाल  2 साबूत लाल मिर्च अदरक कूटा हुआ   करी पत्ता  1/2 चम्मच राई  हींग  नमक स्वादानुसार  तेल  PREPARATION- 🍚 चावल को पानी से साफ़ कर लेंगे।  🍚 गाजर को साफ़ करके कद्दूकस कर लेंगे।  🍚 खीरा के छोटे छोटे   टुकड़े कर लेंगे।  🍚 करी पत्ता को धोकर  साफ़ कर लेंगे। डंठल से अलग करके कटोरी में रखेंगे।   🍚 दही को अच्छे से मथ लेंगे।  🍚 लाल मिर्च को बीच से तोड़ कर दो टुकड़ा कर देंगे।  🍚अदरक को कूट लेंगे।  HOW TO COOK - 🍚 एक कप चावल में 2 कप पानी डालकर कूकर को गैस पर रख देंगे। दो सीटी आने के बाद गैस बंद कर देंगे।  🍚 चावल जब अच्छे से ठंढा हो जाये तब दही मिलाएंगे।  🍚 गाजर का लच्छा और खीरा का टुकड़ा चावल में मिलाएंगे।  🍚 एक कड़ाही में तेल डालेंगे। गर्म तेल में लाल मिर्च का टुकड़ा और राई  डालेंगे।  🍚 चटकने के बाद उरद दाल और चना दाल डालेंगे।...

पनीर पकोड़ा ( PANEER PAKODA )

Image
  पनीर पकोड़ा  ( PANEER PAKODA ) पनीर और बेसन  PANEER AND BESAN INGREDIENTS- 100   ग्राम पनीर  1 कप बेसन  2 चम्मच चावल का आटा  अजवायन  हल्दी पाउडर  लाल मिर्च पाउडर  नमक स्वादानुसार  चाट मसाला  गरम मसाला  HOW TO COOK- 🧀 पनीर को मनचाहे आकार में काटकर एक बाउल में डालेंगे। पनीर के ऊपर चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालेंगे और धीरे धीरे मिलाएंगे जिससे पनीर न टूटे। ढक कर 10 मिनट के लिए रख देंगे।   🧀 एक बाउल में बेसन डालेंगे और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से फेटेंगे जिससे बेसन में गाँठ न रहे। थोड़ा थोड़ा पानी डालेंगे और मिलाते जायेंगे। घोल न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा  पतला होना चाहिए।  🧀 बेसन के घोल में चावल का आटा भी मिला देंगे।  🧀 नमक और हल्दी पाउडर भी बेसन के घोल में मिलाएंगे।  🧀 अजवायन भी घोल में   मिलाएंगे।  🧀 थोड़ा सा लाल मिर्च  पाउडर भी घोल में मिलाएंगे।  🧀 कड़ाही में तेल गरम   करेंगे मध्यम आँच पर।  🧀 पनीर के टुकड़ों को  बेसन में लपेट कर गर्म तेल...

दाल पालक ( DAL PALAK )

Image
दाल पालक  ( DAL PALAK ) INGREDIENTS- 1/2 कटोरी अरहर दाल  1/2 कटोरी मसूर दाल  1 गुच्छा पालक  2 टमाटर  1 लाल मिर्च  2 हरी मिर्च  1 प्याज़  अदरक  6 कली लहसुन  हल्दी पाउडर  1/2 गरम मसाला  1 चम्मच धनिया पाउडर  हींग  2 चम्मच घी  1/2 नींबू  HOW TO COOK - 🍃 अरहर दाल और मसूर दाल को दो तीन बार साफ़ पानी से अच्छे से धो लेंगे और एक गिलास पानी डालकर आधे घंटे के लिए रख देंगे।  🍃 पालक को दो तीन बार साफ़ पानी से अच्छे से धोकर बारीक बारीक काट लेंगे।  🍃 अदरक लहसुन और हरी  मिर्च को कूट लेंगे।  🍃 प्याज़ को पतले  लच्छे  में काट लेंगे।  🍃 कूकर में अरहर दाल  और  मसूर दाल पानी के साथ डालेंगे। नमक और हल्दी पाउडर दाल कर कूकर का ढक्कन बंद कर देंगे। गैस पर रख देंगे।  🍃 3 सीटी देने के बाद गैस बंद कर देंगे।  🍃 कड़ाही गर्म होने के लिए गैस पर रखेंगे। 2 चम्मच घी डालेंगे।  🍃 घी गर्म होने पर जीरा डालेंगे। जीरा चटकने के बाद प्याज़ का लच्छा डालेंगे। अदरक लहसुन और हरी मिर्च कूटा हुआ ड...

खोया मटर पनीर ( KHOYA MATAR PANEER )

Image
  खोया मटर पनीर  ( KHOYA MATAR PANEER ) INGREDIENTS- 200 ग्राम पनीर क्यूब्स   2 चम्मच खोया   1/2  कप मटर  2 प्याज़  2 टमाटर  1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट  2 हरी मिर्च बीच से चीरा लगा  1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर  2 चम्मच धनिया पाउडर  हरी धनिया पत्ती बारीक कटी हुई  1 चम्मच कसूरी मेथी पाउडर  हल्दी पाउडर  जीरा  नमक स्वादानुसार  1 चम्मच गरम मसाला पाउडर  मक्खन  तेल  HOW TO COOK- 🧀 टमाटर और प्याज़ का पेस्ट बना लेंगे।  🧀  कड़ाही गर्म करेंगे, तेल डालेंगे।  🧀  तेल गर्म हो जाने मक्खन डालेंगे और जीरा डालेंगे। जीरा चटकने लगे तब हरी मिर्च बीच से चीरा लगा हुआ डालेंगे।  🧀 प्याज़ टमाटर का पेस्ट डालेंगे। उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाल कर अच्छे से मिलाएंगे। थोड़ा सा पानी डालेंगे जिससे मसाला जले नहीं।  🧀 हरी मटर और खोया डालकर मिलाएंगे। ढककर धीमी आंच पर पकाएंगे।  🧀 जब मसाला भून जाये और तेल अलग हो जाये तब गुनगुना पानी डालें...

मटर पुलाव ( PEAS PULAO )

Image
  मटर पुलाव  ( PEAS PULAO ) INGREDIENTS- 1 कप बासमती चावल  1/2 कप मटर  1 प्याज़ लच्छे में कटा हुआ  1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट  1 नींबू का रस  नमक स्वादानुसार  2 चम्मच घी  1 & 1/2 कप गुनगुना पानी प्रेशर कूकर में बनाने के लिए  1/2  चम्मच जीरा  2 तेजपत्ता  1 टुकड़ा दालचीनी 1 बड़ी इलायची  6 लौंग  6 दाना काली मिर्च  3 हरी इलायची  HOW TO COOK- 🍚 सबसे पहले चावल को  पानी से अच्छे से साफ़ कर लेंगे।  🍚 जब पानी साफ़ हो जाये तब चावल का पानी निकाल कर चावल को छन्ने में डाल  कर  1/2 घंटे तक ढक कर रख देंगे।  🍚 प्रेशर कूकर गैस पर गर्म होने के लिए रखेंगे। 🍚   दो चम्मच घी डालेंगे।  🍚 घी गर्म होने पर डालेंगे -            जीरा             तेज पत्ता             दालचीनी                  बड़ी इलायची             ...

बेसन चीला ( BESAN CHILLA )

Image
  बेसन चीला  ( BESAN CHILLA ) INGREDIENTS- 2 कप बेसन  1/2 शिमला मिर्च बारीक कटा  1 प्याज़ बारीक कटा  1 गाजर का लच्छा  1 टमाटर छोटे टुकड़ों में कटा  अदरक कुटा  हुआ  1 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ  धनिया पत्ता बारीक कटा हुआ  अजवायन  नमक स्वादानुसार  हल्दी पाउडर  लाल मिर्च पाउडर  तेल  HOW TO COOK- 👹 एक बाउल में बेसन को छन्ने से छान लेंगे।  👹 अजवायन को हथेली से रगड़ कर बेसन में डालेंगे। नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर भी बेसन में डालकर अच्छे से मिला देंगे।  👹 अब थोड़ा थोड़ा पानी  बेसन में डालते जायेंगे और मिलाते जायेंगे। एक गाढ़ा घोल तैयार करेंगे जो आसानी से तवे पर फैल जाये। ढक कर 10 मिनट के लिए रख देंगे।   👹 10 मिनट के बाद बेसन के घोल में - बारीक कटा शिमला मिर्च बारीक कटा प्याज़ गाजर के लच्छे  टमाटर के टुकड़े  अदरक कुटा हुआ  बारीक कटा हरी मिर्च  1 चम्मच तेल और  बारीक कटा धनिया पत्ती    डालेंगे और अच्छे से मिला कर कुछ देर के लिए ढक कर रख देंगे।  👹 अब ए...

स्प्रिंग रोल ( SPRING ROLL )

Image
  स्प्रिंग रोल  ( SPRING ROLL ) रेडीमेड स्प्रिंग रोल शीट  INGREDIENTS- 1/2 किलो उबला आलू  1 पैकेट स्प्रिंग रोल शीट  1 चम्मच अदरक पेस्ट  2 हरी मिर्च  1 चम्मच जीरा  1 चम्मच धनिया  पाउडर  हल्दी पाउडर  1/2 चम्मच गरम मसाला  1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर  चाट मसाला  नमक स्वादानुसार  हरा धनिए बारीक कटा हुआ  1 चम्मच मैदा  तेल तलने के लिए  HOW TO COOK- 🍫 उबले आलू को मैश कर लेंगे।    🍫  कड़ाही में तेल गर्म करेंगे। गर्म तेल में जीरा डालेंगे। जीरा पट पटाने के बाद हरी मिर्च डालेंगे।अब अदरक पेस्ट डाल कर भूनेंगे।   🍫  मैश किये हुए आलू को कड़ाही में डालेंगे। आलू में नमक और हल्दी डालेंगे।  🍫  चाट मसाला, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर भी आलू में डालेंगे और अच्छे से मिलाएंगे।  🍫  10 मिनट भूनने के बाद बारीक कटा धनिया मिलाएंगे और गरम मसाला भी आलू में डालकर अच्छे से मिलाएंगे। गैस बंद कर देंगे।आलू ठंढ़ा होने देंगे। 👇 आलू का मसाला भरने के लिए  🍫 एक कटोरी में एक चम्मच ...

आँवले और गुड़ की खट्टी मीठी लौंजी ( AMLE AUR GUR KI KHATTI MITTHI LAUNJI )

Image
  आँवले और गुड़ की खट्टी मीठी लौंजी  INGREDIENTS- 250 ग्राम आँवला  1 इंच अदरख कद्दूकस किया हुआ  1/2 चम्मच पाँचफोरन  1 चम्मच घी  200 ग्राम गुड़  नमक  का ला नमक  1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर  1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर  1/2 चम्मच जीरा पाउडर    1/2 चम्मच सौंफ पाउडर 1/2 चम्मच गरम मसाला HOW TO COOK- 😋 आँवले को अच्छे से  धोकर कूकर में एक गिलास पानी के साथ गैस पर रख देंगे। ढक्कन बंद कर देंगे। तीन सीटी के बाद गैस बंद कर देंगे।  😋 प्रेशर निकलने के बाद ढक्कन खोलेंगे और आँवले को एक बाउल में निकाल लेंगे।  😋 ठंढा होने के बाद आँवले  में से गुठली निकाल कर अलग कर देंगे। और आँवले के फाँक को अलग अलग कर देंगे। 👇  उबला आँवला  😋 कड़ाही को गर्म करने के लिए गैस पर रखेंगे। घी डालेंगे कड़ाही में।  😋 घी में पाँचफोरन डालेंगे। पटपटाने के बाद आँवले के फाँक डालेंगे कड़ाही में।  😋 नमक सादा, काला नमक  और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर 5 मिनट पकने देंगे।  😋 अब आँवले में गुड़,   लाल मिर्च पाउडर, काली...