पनीर पकोड़ा ( PANEER PAKODA )

 

पनीर पकोड़ा 
( PANEER PAKODA )



पनीर और बेसन 
PANEER AND BESAN

INGREDIENTS-
100 ग्राम पनीर 
1 कप बेसन 
2 चम्मच चावल का आटा 
अजवायन 
हल्दी पाउडर 
लाल मिर्च पाउडर 
नमक स्वादानुसार 
चाट मसाला 
गरम मसाला 

HOW TO COOK-
🧀 पनीर को मनचाहे आकार में काटकर एक बाउल में डालेंगे। पनीर के ऊपर चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालेंगे और धीरे धीरे मिलाएंगे जिससे पनीर न टूटे। ढक कर 10 मिनट के लिए रख देंगे।  
🧀 एक बाउल में बेसन डालेंगे और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से फेटेंगे जिससे बेसन में गाँठ न रहे। थोड़ा थोड़ा पानी डालेंगे और मिलाते जायेंगे। घोल न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा  पतला होना चाहिए। 
🧀 बेसन के घोल में चावल का आटा भी मिला देंगे। 
🧀 नमक और हल्दी पाउडर भी बेसन के घोल में मिलाएंगे। 
🧀 अजवायन भी घोल में   मिलाएंगे। 
🧀 थोड़ा सा लाल मिर्च  पाउडर भी घोल में मिलाएंगे। 
🧀 कड़ाही में तेल गरम   करेंगे मध्यम आँच पर। 
🧀 पनीर के टुकड़ों को  बेसन में लपेट कर गर्म तेल में डालेंगे। एक मिनट तक नहीं चलाएंगे फिर पलटे  से धीरे धीरे हिलाएंगे पनीर के टुकड़ों को। 
🧀 सुनहरा होने तक पनीर पकोड़े को तेल में पलटते रहेंगे थोड़ी थोड़ी देर में। फिर पेपर नैपकिन पर निकाल लेंगे। 
🧀 ऐसे ही सारे पनीर के पकोड़े तैयार कर लेंगे। तैयार है गर्मागर्म स्वादिष्ट पनीर पकोड़ा। इसे धनिये की चटनी या सॉस के साथ सर्व करें। सबको पसंद आएगा। 

NOTE-
🧀 बेसन में चावल का आटा  या मक्के का आटा  मिलाने से पनीर पकोड़ा क्रिस्पी बनेगा। 
🧀 अगर चटपटा पनीर पकोड़ा खाने का मन करे तो बेसन के घोल में एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट मिलाएंगे। 
🧀 अगर बहुत सारे लोगों को एक साथ गर्म पकोड़ा खिलाना हो तो पनीर पकोड़ा सुनहरा  होने के  पहले कड़ाही से निकाल लेंगे और जब सर्व करना हो तब  दुबारा गर्म तेल में डालेंगे और दो मिनट में निकाल लेंगे। 

yehihaijindagi.blogpost .com 
yehihaijindagi writes about paneer pakoda . Readers will like this recipe.


Comments

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में