बादाम का हलवा ( ALMOND HALWA )

 

बादाम का हलवा 
( ALMOND HALWA )

INGREDIENTS-
1 कप बादाम 
3/4 कप घी 
3/4 कप चीनी 
1 कप दूध 
केसर 
इलायची पाउडर 
केवड़ा जल 

PREPARATION-
🍢 बादाम को पानी में  5  घंटे के लिए भिगो कर रख देंगे। 
🍢 केसर को भी एक बाउल में 2 चम्मच दूध के साथ भिगो कर रख देंगे। 
🍢 चीनी और इलायची पाउडर को भी मिक्सी में पीस लेंगे। 
🍢 5 घंटे भीगे बादाम  का छिलका उतार कर मिक्सी में पीस लेंगे। जरूरत पड़ने पर दो चम्मच दूध डाल कर बादाम पीसेंगे। 

HOW TO COOK-
🍢 एक मोटे  पैन में घी गर्म करेंगे। 
🍢 गर्म घी में बादाम  का  पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनेंगे। भूनते समय आंच धीमी रखेंगे। 
🍢 भूने हुए बादाम के  पेस्ट में दूध डालकर पकाएंगे। 
🍢 चीनी डालकर अच्छे से भूनेंगे। 
🍢 मिश्रण जब घी छोड़ने लगे तब 
 केवड़ा जल,
 केसर दूध के साथ और 
 इलायची पाउडर 
 मिला कर गैस बंद कर देंगे। 
🍢 स्वादिष्ट और सेहत   के लिए फायदेमंद बादाम का हलवा तैयार है। गर्मागर्म सर्व करें अच्छा लगेगा। 
🍢 बादाम के हलवे को ठंढ के मौसम में खाना फायदेमंद रहता है। 
🍢 बादाम के हलवे को त्यौहार या ख़ास मौके पर बनाया जाता है। 

NOTE-
🍢 बादाम भिगोने का टाइम नहीं हो तो सूखे बादाम को मिक्सी में पीस कर हलवा बना सकते हैं, लेकिन तब दूध 3 कप लेंगे 1 कप बादाम के लिए। 
🍢 केवड़ा जल OPTIONAL   है। 

yehihaijindagi.blogspot.com

yehihaijindagi writes about almond halwa . All recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by readers.




Comments

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में