पुदीना लच्छा पराठा ( MINT LACHHA PARATHA )
पुदीना लच्छा पराठा
( MINT LACHHA PARATHA )
INGREDIENTS-
2 कप आटा
1/4 कप ताजा पुदीना पत्ती
2 चम्मच मक्खन
2 हरी मिर्च
7-8 लहसुन की कली
1 इंच अदरक
अजवायन
नमक स्वादानुसार
घी
PREPARATION-
👹 पुदीना को पत्ती को बारीक काट लेंगे।
👹 अदरक, लहसुन की कली और हरी मिर्च को कूट लेंगे।
HOW TO COOK-
👹 आटे में बारीक कटे हुए पुदीने के पत्ते डालेंगे। अजवायन भी मिलाएंगे।
👹 कुटे हुए लहसुन, अदरक, हरी मिर्च को आटे में मिलाएंगे।
👹 नमक और मक्खन भी मिलाएंगे आटे में। मिश्रण को दोनों हथेली से रगड़ कर अच्छे से मिलाएंगे।
👹 अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटे को नरम गूथेंगे।
👹 10 मिनट के लिए ढककर रख देंगे।
👹 10 मिनट के बाद आटे की लोई एक बराबर काट लेंगे।
👹 तवा गर्म होने के लिए गैस पर रख देंगे।
👹 लोई को बेलेंगे रोटी जितनी बड़ी। घी लगाएंगे रोटी पर। अब रोटी को फोल्ड करेंगे हाथ के पंखे की तरह।
👹 अब गोलाई में फोल्ड करेंगे और फिर से बेलेंगे।
👹 गर्म तवे पर पराठे को डालेंगे सिक जाने पर पलट देंगे।
👹 दोनों तरफ घी लगा कर अच्छे से सकेंगे। सुनहरा सिक जाने पर प्लेट में निकाल लेंगे।👹 इसी तरह से सभी लोई को बेलेंगे और सेकेंगे। तैयार है स्वादिष्ट पुदीना लच्छा पराठा। इसे रायता या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about pudina lachha paratha . Readers will appreciate this recipe.
You have given a great method to make it. Relishing.
ReplyDeleteThanku very much
Delete