कर्ड राइस ( CURD RICE )

 

कर्ड राइस 
( CURD  RICE )


INGREDIENTS-
1 कप चावल 
2 कप दही 
1 गाजर 
1 खीरा 
1 चम्मच उड़द दाल 
1 चम्मच चना दाल 
2 साबूत लाल मिर्च
अदरक कूटा हुआ  
करी पत्ता 
1/2 चम्मच राई 
हींग 
नमक स्वादानुसार 
तेल 

PREPARATION-
🍚 चावल को पानी से साफ़ कर लेंगे। 
🍚 गाजर को साफ़ करके कद्दूकस कर लेंगे। 
🍚 खीरा के छोटे छोटे   टुकड़े कर लेंगे। 
🍚 करी पत्ता को धोकर  साफ़ कर लेंगे। डंठल से अलग करके कटोरी में रखेंगे।  
🍚 दही को अच्छे से मथ लेंगे। 
🍚 लाल मिर्च को बीच से तोड़ कर दो टुकड़ा कर देंगे। 
🍚अदरक को कूट लेंगे। 

HOW TO COOK -
🍚 एक कप चावल में 2 कप पानी डालकर कूकर को गैस पर रख देंगे। दो सीटी आने के बाद गैस बंद कर देंगे। 
🍚 चावल जब अच्छे से ठंढा हो जाये तब दही मिलाएंगे। 
🍚 गाजर का लच्छा और खीरा का टुकड़ा चावल में मिलाएंगे। 
🍚 एक कड़ाही में तेल डालेंगे। गर्म तेल में लाल मिर्च का टुकड़ा और राई  डालेंगे। 
🍚 चटकने के बाद उरद दाल और चना दाल डालेंगे। 
🍚 कूटा हुआ अदरक भी डाल देंगे। 
🍚 करी पत्ता को तेल में डालेंगे। हींग डालकर गैस बंद कर देंगे।  
🍚 तड़के की सामग्री को दही चावल के मिश्रण में डालकर अच्छे से मिलाएंगे। नमक स्वादानुसार डालकर मिलाएंगे। 
🍚 तैयार है स्वादिष्ट और सेहतमंद कर्ड राइस। इसे बनाना बहुत आसान है। 

NOTE-
🍚 चावल जब अच्छे से ठंढा हो जाये तब दही मिलाना चाहिए नहीं तो दही फट  जायेगा। 
🍚 अगर आप गाजर और खीरा नहीं डालना चाह  रहे हैं तो ये OPTIONAL है। 
🍚 लाल मिर्च के बदले  हरी मिर्च को बीच से चीर कर तड़के में डाल सकते हैं। 
🍚 कर्ड राइस के लिए दही ताजा रहना जरूरी है। 
🍚 अगर आप चाहें तो अदरक के लच्छे को तड़के में न डाल कर चावल में मिला सकते हैं।    
🍚 तैयार कर्ड राइस को फ्रीज में रखकर ठंढा भी खा सकते हैं। 
🍚 कर्ड राइस में दही  की  मात्रा अपने पसंद के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं।

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about curd rice. Readers will like this recipe. 


Comments

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में