स्प्रिंग रोल ( SPRING ROLL )
स्प्रिंग रोल
( SPRING ROLL )
रेडीमेड स्प्रिंग रोल शीट
INGREDIENTS-
1/2 किलो उबला आलू
1 पैकेट स्प्रिंग रोल शीट
1 चम्मच अदरक पेस्ट
2 हरी मिर्च
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच धनिया पाउडर
हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
हरा धनिए बारीक कटा हुआ
1 चम्मच मैदा
तेल तलने के लिए
HOW TO COOK-
🍫 उबले आलू को मैश कर लेंगे।
🍫 कड़ाही में तेल गर्म करेंगे। गर्म तेल में जीरा डालेंगे। जीरा पट पटाने के बाद हरी मिर्च डालेंगे।अब अदरक पेस्ट डाल कर भूनेंगे।
🍫 मैश किये हुए आलू को कड़ाही में डालेंगे। आलू में नमक और हल्दी डालेंगे।
🍫 चाट मसाला, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर भी आलू में डालेंगे और अच्छे से मिलाएंगे।
🍫 10 मिनट भूनने के बाद बारीक कटा धनिया मिलाएंगे और गरम मसाला भी आलू में डालकर अच्छे से मिलाएंगे। गैस बंद कर देंगे।आलू ठंढ़ा होने देंगे। 👇
आलू का मसाला भरने के लिए
🍫 एक कटोरी में एक चम्मच मैदा डालकर पानी डालेंगे और गाढा घोल बनाएंगे।
🍫 एक रेडीमेड स्प्रिंग रोल शीट को प्लेन सतह पर रखेंगे और एक किनारे पर आलू रखेंगे। दोनों किनारों को अंदर की तरफ मोड़ कर रोल को लपेटना शुरू करेंगे।👇
🍫 जब पूरा लपेट लेंगे तब बचे हुए शीट पर मैदे का घोल लगा कर रोल को अच्छे से चिपका देंगे। 👇
तलने के लिए तैयार स्प्रिंग रोल
🍫 सभी स्प्रिंग रोल शीट में आलू भर कर अच्छे रोल बना लेंगे और इस बात का ध्यान रखेंगे की रोल मैदे का घोल लगाकर अच्छे से बंद लिया गया हो नहीं तो डीप फ्राई करते समय आलू रोल से निकल कर बाहर आ जायेगा और पूरा तेल ख़राब हो जायेगा।
🍫 जब सभी रोल तैयार हो जाये तब कड़ाही में तेल गर्म करेंगे और एक या दो रोल डाल कर डीप फ्राई करेंगे। एक बार में ज्यादा रोल डालने से रोल अच्छे से क्रिस्पी नहीं होगा।
🍫 रोल को तेल में डालने के बाद थोड़ी देर में पलट देंगे जिससे रोल अच्छे से सुनहरा होगा। सुनहरा होने के बाद रोल को पेपर नैपकिन पर निकल लेंगे। सभी रोल को इसी तरह से डीप फ्राई कर लेंगे।
🍫 लीजिये स्वादिष्ट और आसान तरीके से स्प्रिंग रोल बनाने का तरीका है ये। हरी चटनी या सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about spring roll. all posts will be appreciated by readers.
Easy to follow especially by a beginner like me
ReplyDeleteThanku
DeleteI find your dish is perfect
ReplyDeleteThanku
Delete