बेसन चीला ( BESAN CHILLA )

 

बेसन चीला 
( BESAN CHILLA )

INGREDIENTS-
2 कप बेसन 
1/2 शिमला मिर्च बारीक कटा 
1 प्याज़ बारीक कटा 
1 गाजर का लच्छा 
1 टमाटर छोटे टुकड़ों में कटा 
अदरक कुटा  हुआ 
1 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ 
धनिया पत्ता बारीक कटा हुआ 
अजवायन 
नमक स्वादानुसार 
हल्दी पाउडर 
लाल मिर्च पाउडर 
तेल 

HOW TO COOK-
👹 एक बाउल में बेसन को छन्ने से छान लेंगे। 
👹 अजवायन को हथेली से रगड़ कर बेसन में डालेंगे। नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर भी बेसन में डालकर अच्छे से मिला देंगे। 
👹 अब थोड़ा थोड़ा पानी  बेसन में डालते जायेंगे और मिलाते जायेंगे। एक गाढ़ा घोल तैयार करेंगे जो आसानी से तवे पर फैल जाये। ढक कर 10 मिनट के लिए रख देंगे।  
👹 10 मिनट के बाद बेसन के घोल में -
बारीक कटा शिमला मिर्च
बारीक कटा प्याज़
गाजर के लच्छे 
टमाटर के टुकड़े 
अदरक कुटा हुआ 
बारीक कटा हरी मिर्च 
1 चम्मच तेल और 
बारीक कटा धनिया पत्ती   
डालेंगे और अच्छे से मिला कर कुछ देर के लिए ढक कर रख देंगे। 
👹 अब एक तवे को गैस पर गर्म करेंगे। गर्म तवे पर एक करछुल बेसन का घोल डालेंगे और करछुल की मदद से तवे पर फैला देंगे। चीले के चारो तरफ तेल डालेंगे, कुछ बूँद तेल चीले के ऊपर भी डालेंगे। आंच धीमी कर देंगे। 
👹 जब किनारा छोड़ दे तब चीले को पलट देंगे और पलटे  से दबाकर अच्छे से सुनहरा होने तक सेकेंगे। 
👹 इसी तरह से बाकी  के बेसन के घोल से भी चीला बना लेंगे और गर्मागर्म चीले को धनिया की चटनी या सॉस के साथ सर्व करेंगे। 
👹 बेसन का चीला जल्दी से तैयार होने वाला नाश्ता है। ये खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। 

NOTE-
👹 तवा गर्म होने पर ही बेसन का घोल डालना चाहिए नहीं तो बेसन तवे पर चिपक जायेगा। 
👹 घोल तवे पर फैलाने  के बाद आंच धीमी करके चिले  को सेकना चाहिए नहीं तो अच्छे से सिकेगा नहीं। 
👹 बेसन के घोल में अपनी  पसंद की सब्जी डाल सकते हैं।

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about besan chilla recipe. Readers will appreciate this recipe.



Comments

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में