आम का पना माइक्रोवेव में बना ( MANGO PANA PREPARED IN MICROWAVE )
आम का पना माइक्रोवेव में बना
MANGO PANA PREPARED IN MICROWAVE
आम का पेस्ट
2 कच्चे आम
1/4 कप पुदीना की पत्ती
4 बड़े चम्मच चीनी
1 चम्मच भुना जीरा
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच काला नमक
1/2 चम्मच सादा नमक
एक टुकड़ा अदरक
PREPARATION-
🥭 आम को धोकर छील लेंगे और छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
🥭 पुदीना के पत्ती को धोकर साफ़ कर लेंगे और पत्ती को डंठल से अलग कर लेंगे।
🥭 अदरक को धोकर छील लेंगे और कद्दूकस कर लेंगे।
HOW TO COOK-
🥭 कच्चे आम के टुकड़ों को एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में रखेंगे।
🥭 दो चम्मच पानी बाउल में डालेंगे।
🥭 काला नमक और सादा नमक भी कच्चे आम में मिला देंगे।
🥭 बाउल को 6 मिनट के लिए माइक्रोवेव में फुल पावर पर चलाएंगे। 6 मिनट के बाद माइक्रोवेव ऑफ कर देंगे।
🥭 बाउल को माइक्रोवेव से तुरंत नहीं निकालेंगे।
🥭 10 मिनट के बाद बाउल को निकालेंगे और आम को मिक्सी में डालेंगे।
🥭 आम में चीनी, कद्दूकस किया हुआ अदरक और पुदीना डालेंगे और मिक्सी में पेस्ट बना लेंगे।
🥭 पेस्ट को एक बाउल में निकाल लेंगे और उसमें भुना जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर मिलाएंगे।
🥭 पेस्ट को एक सूखे जार में रखकर फ्रीज में रख देंगे।
🥭 जब सर्व करना हो तब गिलास में दो चम्मच पेस्ट डालेंगे और गिलास में ठंढा पानी डालेंगे। अगर आप चाहें तो आइस क्युबस भी डाल लें।
🥭 आम के पना को सर्व करने से पहले पुदीने की एक दो पत्ती डालकर डेकोरेट कर सकते हैं।
🥭 आम का पना बहुत स्वादिष्ट होता है और फायदेमंद भी होता है।
🥭 गर्मी के दिनों में बाहर जाने के पहले आम का पना पीने से लू लगने का डर नहीं रहता है।
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about mango pana in microwave. Readers will like this recipe.

Lip smacking mango panna
ReplyDeleteThanku
Delete