दाल पालक ( DAL PALAK )
1/2 कटोरी मसूर दाल
1 गुच्छा पालक
2 टमाटर
1 लाल मिर्च
2 हरी मिर्च
1 प्याज़
अदरक
6 कली लहसुन
हल्दी पाउडर
1/2 गरम मसाला
1 चम्मच धनिया पाउडर
हींग
2 चम्मच घी
1/2 नींबू
HOW TO COOK -
🍃 अरहर दाल और मसूर दाल को दो तीन बार साफ़ पानी से अच्छे से धो लेंगे और एक गिलास पानी डालकर आधे घंटे के लिए रख देंगे।
🍃 पालक को दो तीन बार साफ़ पानी से अच्छे से धोकर बारीक बारीक काट लेंगे।
🍃 अदरक लहसुन और हरी मिर्च को कूट लेंगे।
🍃 प्याज़ को पतले लच्छे में काट लेंगे।
🍃 कूकर में अरहर दाल और मसूर दाल पानी के साथ डालेंगे। नमक और हल्दी पाउडर दाल कर कूकर का ढक्कन बंद कर देंगे। गैस पर रख देंगे।
🍃 3 सीटी देने के बाद गैस बंद कर देंगे।
🍃 कड़ाही गर्म होने के लिए गैस पर रखेंगे। 2 चम्मच घी डालेंगे।
🍃 घी गर्म होने पर जीरा डालेंगे। जीरा चटकने के बाद प्याज़ का लच्छा डालेंगे। अदरक लहसुन और हरी मिर्च कूटा हुआ डालेंगे।
🍃 प्याज़ सुनहरा हो जाये तब कटा हुआ पालक डालेंगे। कुछ देर पालक को भूनेंगे।
🍃 अब पके हुए अरहर और मसूर दाल को कड़ाही में डालेंगे और उबाल आने तक पकाएंगे। गरम मसाला डालकर मिलाएंगे और गैस बंद कर देंगे।
🍃 गैस बंद करने के बाद नींबू का रस मिलाएंगे।
🍃 अब तड़का लगाने वाली कटोरी में 1 चम्मच घी डालेंगे। गर्म घी में जीरा और साबूत लाल मिर्च को दो टुकड़े में तोड़ कर डालेंगे। हींग डालकर गैस बंद कर देंगे और दाल में तड़का लगाकर तुरंत ढक देंगे दाल को।
🍃 तैयार है स्वादिष्ट दाल पालक। इसे चावल के साथ सर्व करें अच्छा लगेगा।
🍃 दाल पालक स्वादिष्ट तो होता ही है और सेहतमंद भी होता है।
NOTE-
🍃 दाल पालक को सिर्फ़ अरहर दाल या सिर्फ़ मसूर दाल से भी बना सकते हैं ।
🍃 आप कम तेल में दाल पालक बनाना चाह रहे हैं तो पालक काट कर दाल के साथ ही कूकर में डाल देंगे । और बाद में थोड़ा सा घी या तेल डालकर सिर्फ़ जीरा और लाल मिर्च का तड़का लगायेंगे ।
🍃 तड़के के लिए आप अपने पसंद का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं ।
🍃 अगर घी या तेल बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं करना है तो दाल पालक तैयार होने के बाद नींबू का रस डालकर सर्व करें । ये हेल्दी दाल बनकर तैयार होगा ।
Yehihaijindagi.blogspot.com
Yehihaijindagi writes about daal Palak . Readers will like this recipe. Happy
Dal Paalak with Rice is my favourite. Thanks
ReplyDeleteAlways welcome
Delete