आँवले और गुड़ की खट्टी मीठी लौंजी ( AMLE AUR GUR KI KHATTI MITTHI LAUNJI )
आँवले और गुड़ की खट्टी मीठी लौंजी
INGREDIENTS-
250 ग्राम आँवला
1 इंच अदरख कद्दूकस किया हुआ
1/2 चम्मच पाँचफोरन
1 चम्मच घी
200 ग्राम गुड़
नमक
काला नमक
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
1/2 चम्मच सौंफ पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
HOW TO COOK-
😋 आँवले को अच्छे से धोकर कूकर में एक गिलास पानी के साथ गैस पर रख देंगे। ढक्कन बंद कर देंगे। तीन सीटी के बाद गैस बंद कर देंगे।
😋 प्रेशर निकलने के बाद ढक्कन खोलेंगे और आँवले को एक बाउल में निकाल लेंगे।
😋 ठंढा होने के बाद आँवले में से गुठली निकाल कर अलग कर देंगे। और आँवले के फाँक को अलग अलग कर देंगे।👇
😋 कड़ाही को गर्म करने के लिए गैस पर रखेंगे। घी डालेंगे कड़ाही में।
😋 घी में पाँचफोरन डालेंगे। पटपटाने के बाद आँवले के फाँक डालेंगे कड़ाही में।
😋 नमक सादा, काला नमक और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर 5 मिनट पकने देंगे।
😋 अब आँवले में गुड़, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और सौंफ पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएंगे। 1/2 कप पानी मिलाएंगे और धीमी आंच करके ढँक देंगे।
😋 जब पानी सूख कर गाढ़ा हो जाये तब गरम मसाला मिला कर गैस बन्द कर देंगे।
😋 ठंढा होने के बाद एक सूखे जार में रख देंगे और सूखी जगह पर रखेंगे।
😋 पराठे या पूड़ी के साथ खाएं बहुत स्वादिष्ट लगेगा।
😋 आँवले की लौंजी बहुत स्वादिष्ट और सेहतमंद होती है।
😋 आँवले को भूनने के लिए घी के बदले सरसों तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about amle aur gud ki khatti mithi launji. Readers will like this post.
Thank you for sharing this recipe
ReplyDeleteThanku
DeleteExcellent simple recipe
ReplyDeleteThanku
Delete