बैंगन, सेम, टमाटर की सब्जी ( MIXED VEGETABLE )
बैंगन, सेम, टमाटर की सब्जी कूकर में बैंगन, सेम और टमाटर सामग्री - 1 बैंगन 10 -12 सेम की फली 2 टमाटर 1 प्याज़ 8 -9 लहसुन की कली एक टुकड़ा अदरक 2 हरी मिर्च 1/2 चम्मच पंचफोरन एक चुटकी हींग हल्दी पाउडर नमक स्वादानुसार 1/4 चम्मच गरम मसाला 1 नींबू का रस तेल 👌 बैंगन को धोकर साफ कर लेंगे और बड़े बड़े में टुकड़ों में काट लेंगे। 👌 सेम को भी धोकर साफ कर लेंगे और बड़े बड़े टुकड़ों में काट लेंगे। 👌 टमाटर को भी साफ करके बड़े बड़े टुकड़ों में काट लेंगे। 👌 एक कूकर में कटे सब्जियों को डाल कर 1/2 कप पानी डालेंगे और गैस पर चढ़ा देंगे। एक सिटी के बाद गैस बंद कर देंगे। 👌 प्याज़ को बारीक बारीक काट लेंगे। 👌 अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को कूट लेंगे। 👌 एक कड़ाही को गैस पर गर्म करके तेल डालेंगे। तेल गर्म होने पर पंचफोरन डालेंगे। 👌 बारीक कटे प्याज़ को गर्म तेल में डाल कर सुनहरा होने तक भूनेंगे। 👌 कुटे...