भिंडी की भुजिया ( OKRA BHUJIA )

 


भिंडी की भुजिया 



धुली भिंडी 


कटी भिंडी 

सामग्री -

1/2 किलो भिंडी 
1/2 चम्मच जीरा 
सरसों तेल 
2 हरी मिर्च बारीक कटा 
नमक स्वादानुसार 
हल्दी पाउडर 
एक चुटकी हींग 

🍃  भिंडी को अच्छे से धोकर तौलिये पर फैला देंगे। पानी सूख जाये तब भिंडी को छोटे गोल टुकड़ों में काट लेंगे। 
🍃  एक लोहे की कड़ाही में सरसों तेल डाल कर गर्म करेंगे। 
🍃  गर्म तेल में हरी मिर्च डालेंगे और जीरा भी डाल देंगे।  
🍃  जीरा पट पटाने लगे तब कटी भिंडी कड़ाही में डालेंगे। 
🍃  नमक डाल कर आँच धीमी कर देंगे और कुछ देर बाद चलाएंगे। जल्दी जल्दी चलाने से भिंडी टूट जायेगा और क्रिस्पी भी नहीं होगा। 
🍃 जब भिंडी नरम हो जाये तब हींग और हल्दी पाउडर मिलाएंगे। 
🍃  भिंडी की भुजिया को कड़ाही में फैला देंगे जिससे भिंडी कुरकुरी हो जाये। 
🍃  भिंडी कुरकुरी लगने लगे तब गैस बंद कर देंगे। 
🍃  लीजिये भिंडी की भुजिया तैयार है। इसे पराठे, रोटी या चावल दाल के साथ खा सकते है बहुत स्वादिष्ट लगता है। 

नोट -
भिंडी की भुजिया को हमेशा लोहे की कड़ाही में बनाये, अच्छी कुरकुरी बनेगी। 
भिंडी की भुजिया को हमेशा सरसों तेल में बनाये तभी स्वादिष्ट और कुरकुरी बनेगी। 
भिंडी की भुजिया बनाने के लिए अच्छे से सूखी भिंडी इस्तेमाल करें नहीं तो सब्जी लिस लिसी बनेगी। 

#bhindi #bhujiya #okra #crispy #sabji #tasty 

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about bhindi ki bhujiya. readers will like this recipe. this recipe will be appreciated by readers of yehihaijindagi.





Comments

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में