गाजर, बींस, मटर और आलू स्टू कोकोनट मिल्क में ( VEGETABLE STEW PREPARED IN COCONUT MILK )
Vegetable Stew Prepared in Coconut milk
प्याज़, अदरक और हरी मिर्च
लौंग, काली मिर्च, दालचीनी और छोटी इलायची
गाजर, बींस, मटर और आलू स्टू कोकोनट मिल्क में
Coconut Milk
सामग्री -
2 आलू
1 गाजर
3 -4 बीन्स
एक कटोरी मटर
2 हरी मिर्च
1 प्याज़
3 -4 लहसुन की कलियाँ
एक टुकड़ा अदरक
9 -10 करी पत्ता
6 -7 काली मिर्च
6 -7 लौंग
एक टुकड़ा दालचीनी
3 छोटी इलायची
1 कप कोकोनट मिल्क
नमक स्वादानुसार
तेल
🍛 आलू को धोकर छील लेंगे और बड़े बड़े टुकड़ों में काट लेंगे।
🍛 प्याज़ को पतला पतला काट लेंगे।
🍛 हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को कूट लेंगे।
🍛 गाजर को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
🍛 मटर को छील कर धो लेंगे।
🍛 बीन्स को धोकर टुकड़ों में काट लेंगे।
🍛 करी पत्ता धोकर दो हिस्सों में काट लेंगे।
🍛 एक कूकर में तेल गर्म करेंगे।
🍛 गर्म तेल में दालचीनी, लौंग, काली मिर्च और छोटी इलायची डालेंगे।
🍛 अब कटा प्याज़ डालेंगे और हल्का गुलाबी होने तक भूनेंगे।
🍛 करी पत्ता डालेंगे।
🍛 कुटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालेंगे।
🍛 सभी सब्जियों को डालेंगे और अच्छे से चलाएंगे।नमक भी डाल देंगे।
🍛 5 मिनट भुनने के बाद 1/2 कप पानी डाल कर ढक्कन लगा देंगे।
🍛 एक सिटी के बाद गैस धीमी कर देंगे और 5 मिनट और पकाएंगे।गैस बंद कर देंगे।
🍛 ढक्कन खुलने के बाद कोकोनट मिल्क मिलाएंगे सब्जी में। कूकर को फिर से गैस पर रखेंगे और 5 मिनट और पकाएंगे। गैस बंद कर देंगे।
🍛 लीजिये तैयार है गर्मागर्म वेजिटेबल स्टू सर्व करने के लिए। इसे गर्म कुल्चे के साथ सर्व करें बहुत स्वादिष्ट लगेगा।
नोट -
सब्जी आप अपने पसंद की डाल सकते हैं।
#vegetable #stew #carrot #peas #potato #beans #onion #garlic #ginger #chilli #cardamom #clove #cinnamon
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about vegetable stew in coconut milk. this recipe will like by readers of yehi hai jindagi. recipes posted in yehihaijindagi will be appreciated by readers .




THIS IS GREAT 👍 STEW OF ALL TIMES. Great 👍 IDEA.
ReplyDeleteIT IS COUP DE GRASS. I CAN NOT SAY ENOUGH GREAT THINGS ABOUT THIS RECIPE. IT IS DELICIOUS AND FILLING. ORIGINAL TOO.
ReplyDelete