आम पुदीने की चटनी ( RAW MANGO MINT CHUTNEY )

 

आम पुदीने की चटनी 


सामग्री ( कच्चा आम, पुदीना पत्ती, धनिया पत्ती, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक )

सामग्री -

2 कच्चा आम 
1 कप पुदीना के पत्ते 
1/2 कप धनिया पत्ती 
3 हरी मिर्च 
6 -7 लहसुन की कलियाँ 
1 टुकड़ा अदरक 
1/4 चम्मच काला नमक 
सदा नमक स्वादानुसार 
1/2 चम्मच चीनी 
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर 

🌱  पुदीने के पत्ते को धोकर साफ़ कर लेंगे। टहनी हटा देंगे सिर्फ पत्ते को इस्तेमाल में लेंगे। 
🌱  धनिया पत्ती को भी धोकर साफ़ कर लेंगे। 
🌱  लहसुन को छील कर साफ़ कर लेंगे। 
🌱  अदरक और हरी मिर्च को छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।  
🌱  कच्चे आम को छील कर टुकड़ों में काट लेंगे। गुठली अलग कर देंगे। 
🌱  मिक्सी में कच्चे आम के टुकड़े, पुदीना पत्ती, लहसुन, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और अदरक को डालेंगे।  
🌱  काला नमक, सादा नमक, भुना जीरा पाउडर और चीनी भी मिक्सी जार में डालेंगे।  
🌱  थोड़ा सा पानी मिलकर सभी सामग्री को पीस लेंगे। 
🌱  लीजिये आम पुदीने की चटपटी चटनी तैयार है।  
🌱  इसे भरवाँ पराठे या पकौड़ी के साथ खायें खाने का स्वाद दोगुना हो जायेगा। 
नोट -
इस चटनी को अगर सिलबट्टे पर पीस कर तैयार किया जाये तो और भी स्वादिष्ट चटनी तैयार होगा। 
मिर्च आप अपनी पसंद के हिसाब से ज्यादा कम कर सकते हैं। 

#mango #mint #coriander #garlic #ginger #chilli #chutney #spicy #tangy 

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about aam pudine ki chutney. this recipe will be appreciated by readers of yehihaijindagi.



Comments

  1. GREAT 👍. This improves taste of my food to the sky.

    ReplyDelete
  2. YOU MADE IT HAPPEN AND MY DREAMS OF THIS RECIPE OF TASTY CHUTNEY COMES TRUE. SMACKED.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में