व्रत के आलू ( VRAT KE ALOO )

 

व्रत के आलू 

सामग्री -

4 उबले आलू 

2 हरी मिर्च बीच से चीरा लगा हुआ 

1/2 चम्मच जीरा 

सेंधा नमक स्वादानुसार 

1 चम्मच घी 

1 नींबू का रस 

🥔  आलू को अच्छे से साफ़ करके उबाल लेंगे। 

🥔  उबले आलू को छील कर मनचाहे साइज के टुकड़ों में काट लेंगे। 

🥔  कड़ाही में घी गर्म करेंगे। 

🥔  गर्म घी में हरी मिर्च बीच से चीरा लगा कर डालेंगे और जीरा डालेंगे। 

🥔  जीरा पट पटाने लगे तब उबले आलू के टुकड़ों को डालेंगे। 

🥔  सेंधा नमक डालेंगे। 

🥔  सुनहरा और क्रिस्पी होने तक आलू को मध्यम आँच पर भूनेंगे। गैस बंद कर देंगे। 

🥔  नींबू के रस को गैस बंद करने के बाद आलू में डालेंगे और मिलाएंगे। 

🥔  लीजिये व्रत के आलू तैयार हैं। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं। 

🥔  उबले आलू के कारण यह झटपट बन जाता है। 

नोट -

नींबू का रस हमेशा गैस बंद करने के बाद ही डालना चाहिए नहीं तो विटामिन C के गुण ख़त्म हो जायेंगे। 

#aloo #potato #vrat #fast #crispy #lemon #ghee #yummy 

yehihaijindagi.blogspot.com 

yehihaijindagi writes about vrat ke aloo. readers will like this recipe. vrat ke aloo recipe will be appreciated by readers of yehihaijindagi.


Comments

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में