क्रिस्पी स्पाइसी कॉर्न ( CRISPY SPICY CORN )
CRISPY SPICY CORN
सामग्री -
1 कप स्वीट कॉर्न
2 चम्मच कॉर्न फ्लॉर
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच भुना जीरा पाउडर
1/4 चम्मच अमचूर पाउडर
1/4 चम्मच चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए
🌽 एक भगौने में 2 कप पानी गर्म होने के लिए रखेंगे। एक चम्मच नमक मिला देंगे पानी में।
🌽 पानी उबलने लगे तब स्वीट कॉर्न पानी में डालेंगे और 3 मिनट उबालेंगे।
🌽 3 मिनट उबलने के बाद स्वीट कॉर्न को छान लेंगे और एक बाउल में पलट देंगे।
🌽 अब स्वीट कॉर्न में कॉर्न फ्लॉर मिलाएंगे और 10 मिनट के लिए फ्रीज में रख देंगे।
🌽 गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखेंगे।
🌽 तेल जब मद्धम आँच पर गर्म हो जाये तब एक मुट्ठी स्वीट कॉर्न गर्म तेल में डाल कर डीप फ्राई करेंगे।गैस को मध्यम ही रखेंगे। कॉर्न को बीच बीच में चलाते रहेंगे। सुनहरा होने तक तलेंगे।
🌽 तले हुए कॉर्न को एक बाउल में नैपकिन पर निकाल लेंगे।
🌽 अब तले हुए कॉर्न में -
लाल मिर्च पाउडर,
काली मिर्च पाउडर,
भुना जीरा पाउडर,
अमचूर पाउडर
चाट मसाला और
नमक मिलाएंगे।
🌽 सभी सामग्री को अच्छे से मिला कर गर्मागर्म सर्व करेंगे।यह खाने में कुरकुरा और स्वादिष्ट होता है।
🌽 क्रिस्पी स्पाइसी कॉर्न में आप चाहें तो बारीक कटा प्याज़, बारीक कटी धनिया पत्ती और टमाटर मिला कर भी सर्व कर सकते हैं।
सावधानी -
1 - कॉर्न को तलने के लिए बहुत गर्म तेल में नहीं डालें नहीं तो कॉर्न फूट कर बिखर जायेंगे।
2 - चाट मसाला में भी नमक होता है इसलिए चाट मसाला मिलाने के बाद एक बार टेस्ट करने के बाद ही आवश्यकता अनुसार नमक मिलाएं नहीं तो नमक तेज हो जायेगा।
#sweetcorn #spicy #crispy #cornflour #chaat masala #chilli #yummy #chaat
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about crispy spicy corn. readers will appreciate this recipe posted by yehihaijindagi.
FANTASTIC IN TASTE. I PREPARED IT TODAY AND ALLOW ME TO THANK YOU 😊 WHEN I TASTED AND ENJOYED.
ReplyDeleteALL HAPPINESS DEPENDS ON A LIP SMACKING BREAKFAST. THIOS ONE YOU HAVE GIVEN IS ONE SUCH. SUPERB.
ReplyDelete