भुने बैंगन, टमाटर का भर्ता बिहारी स्टाइल ( ROASTED BAINGAN AND TAMATAR BHARTA )
भुने बैंगन, टमाटर का भर्ता बिहारी स्टाइल
भुना बैंगन
भुना टमाटर
भुना लहसुन और हरी मिर्च
सामग्री -
500 ग्राम बैंगन
250 ग्राम टमाटर
1 बड़ा प्याज़ बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्च बारीक
6 -7 काली लहसुन
एक टुकड़ा अदरक
धनिया पत्ती बारीक कटा हुआ
1 नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच सरसों तेल
🍆 बैंगन धोकर सूखे कपडे से पोंछ लेंगे।
🍆 टमाटर भी धोकर सूखे कपडे से पोंछ लेंगे।
🍆 एक लोहे की कड़ाही को गैस पर गर्म होने के लिए रखेंगे।
🍆 बैंगन में सरसों तेल लगा कर गर्म कड़ाही में डालेंगे और ढक देंगे। आंच मध्यम रखेंगे। 5 मिनट बाद पलट देंगे बैंगन को। बैंगन जब चारों तरफ से अच्छे से भून जाये तब निकाल कर एक बाउल में रख देंगे।
🍆 अब गर्म कड़ाही में टमाटर में तेल लगाकर रखेंगे और ढक देंगे। आंच मध्यम रखेंगे। थोड़ी थोड़ी देर बाद टमाटर पलट देंगे। चारों तरफ से टमाटर अच्छे से भून जाये तब कड़ाही से निकाल कर बाउल में डाल देंगे।
🍆 अब गर्म कड़ाही में लहसुन की कली और हरी मिर्च डालेंगे। बीच बीच में चलाते रहेंगे। जब लहसुन और हरी मिर्च अच्छे से भून जाये तब गैस बंद कर देंगे।
🍆 हाथ में पानी लगा कर भुने बैंगन और टमाटर का ऊपरी परत हटा देंगे और दोनों को अच्छे से मैश करेंगे या चॉप करेंगे।
🍆 प्याज़ और धनिया पत्ती को बारीक बारीक काट लेंगे और भर्ते में मिलाएंगे।
🍆 अदरक, भुना लहसुन और भुनी हरी मिर्च को कूट कर भर्ते में मिलाएंगे।
🍆 अब बैंगन के भर्ते में नमक, नींबू का रस मिलाएंगे।
🍆 भर्ते में एक चम्मच सरसों तेल मिलाएंगे।
🍆 लीजिये बैंगन और टमाटर का भुना भर्ता बिहारी स्टाइल में तैयार है। रोटी या पराठे के साथ सर्व करें बहुत अच्छा स्वादिष्ट लगेगा।
#बैंगन #भर्ता #भुना #स्वादिष्ट #चटपटी #तीखी #मज़ेदार
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about bhune baingan ka bharta bihari style. readers will like this recipe. recipes posted in yehihaijindagi will be appreciated by readers.

Spicy food
ReplyDeleteI LOVED THIS IDEA 💡 AND HIGHLY IMPRESSIVE.
ReplyDeleteIT SPEAKS VOLUMES ON YOUR DETAILED PRESENTATION ON THIS RECIPE. EXCELLENT BEYOND MY IMAGINATION. HIGHLY MOUTH WATERING.
ReplyDelete