पालक की करारी पूरी ( CRISPY PALAK POORI )

 

पालक पूरी 



उबाल कर पिसा पालक 



पिसे पालक के साथ गुँथा आटा  

सामग्री -

250 ग्राम आटा 
250 ग्राम पालक के पत्ते 
नमक स्वादानुसार 
2 हरी मिर्च 
1 चम्मच घी मोयन के लिए 
तेल तलने के लिए 

🍀  पालक को अच्छे से धोकर साफ़ कर लेंगे। डंठल को काट कर अलग कर देंगे। 
🍀  माइक्रोवेव में 3 मिनट के लिए हाई पावर पर चलाएंगे, जिससे पत्ते नरम हो जायेंगे। 
🍀  ठंढा होने पर पालक के पत्तों को हरी मिर्च के साथ पीस लेंगे। 
🍀  एक बाउल में आटा डाल कर उसमें नमक और घी मिलाएंगे और पिसे पालक को भी मिला कर गूथेंगे। थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूथेंगे।    
🍀  गुथे आटे को ढक कर 20 मिनट के लिए रख देंगे। 
🍀  20 मिनट के बाद आटे को एक बार और गूँथ कर नरम कर लेंगे और छोटी छोटी लोई काट लेंगे। 
🍀  कड़ाही में तेल गर्म करने के रखेंगे। 
🍀  एक लोई लेंगे और थोड़ा सा तेल लगा कर बेल लेंगे। सभी लोई को इसी प्रकार तेल लगा कर बेलेंगे। 
🍀  तेल गर्म हो जाए तो पूरी तेल में डालेंगे और पलटे से हलके हलके दबाकर फुलायेंगे। पलट कर दूसरी साइड भी सुनहरा होने तक तलेंगे। 
🍀  लीजिये पालक की करारी पूरी तैयार है। इसे अचार, चटनी या मनपसंद सब्जी के साथ सर्व करें। 
नोट -
पालक को धोने के बाद तुरंत माइक्रोवेव में पकाएं, अलग से पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
लोई को तेल लगा कर बेलें करारी पूरी बनेगी। 

#palak #poori #spinach #crispy #deep fry #aata #flour #ghee #oil

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about palak poori. readers will like this recipe. this recipe will be appreciated by readers of yehihaijindagi.



Comments

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में