ठेकुआ ( Thekua )
आटा, मैदा, चीनी, गुड़, नारियल, इलायची, सौंफ, काली मिर्च, घी ठेकुआ सामग्री - 250 ग्राम आटा - 2 कटोरी 100 ग्राम मैदा - 3/4 कटोरी 100 ग्राम चीनी - 1 कटोरी 50 ग्राम गुड़ - 1/2 कटोरी 50 ग्राम नारियल सूखा कद्दूकस किया हुआ - 1/2 कटोरी 10 ग्राम महीन सौंफ - 1 चम्मच 5 -6 काली मिर्च कुटी हुई 5 -6 इलायची कुटी हुई घी मोयन और तलने के लिए 😋 एक बर्तन में आटा, मैदा और दो बड़े चम्मच घी डाल कर अच्छे से मिलाएंगे। हाथ से दबा कर देखेंगे की आटे का मूठला बन रहा है इसका मतलब है मोयन सही है। 😋 अब कद्दूकस किया हुआ नारियल, सौंफ, कुटी काली मिर्च, कुटी इलायची, चीनी और गुड़ को आटे में डाल कर सबको अच्छे से मिलाएंगे। 😋 अब जितना ठेकुआ एक बार में कड़ाही में तल सकें उतने ही आटे को थोड़ा- थोड़ा पानी डाल कर सख्त गूथेंगे। पूरे मिश्रण को एक बार में नहीं गूथेंगे। नहीं तो ठेकुआ खस्ता नहीं बनेगा और तलते समय घी भी ख़राब हो जायेगा। 😋 गुँथे मिश्रण से मनचाहे साइज की लोई...