तुरई चना दाल की सब्जी ( Ridge guard with gram dal )

 

तुरई चना दाल की सब्जी 

चार लोगों के लिए 
सामग्री -
1/2 किलो तुरई 
1 कटोरी चना दाल 
2 प्याज़ 
2 हरी मिर्च 
एक टुकड़ा अदरक 
1/2 चम्मच जीरा 
1/2 चम्मच हल्दी 
नमक स्वादानुसार 
1/4 चम्मच गरम मसाला 
3 चम्मच तेल 
हींग एक चुटकी

तुरई, चना दाल, प्याज़, अदरक और हरी मिर्च 

🌿  चना दाल को अच्छे से धो कर आधे घंटे के लिए भीगो देंगे।  
🌿  प्याज़ को बारीक काट लेंगे। अदरक और हरी मिर्च को कूट लेंगे। 
🌿  कड़ाही में तेल गर्म करेंगे उसमें जीरा और हींग डालेंगे। जीरा चटकने पर प्याज डाल कर सुनहरा होने तक भूनेंगे। नमक, हल्दी और कुटा हुआ अदरक मिर्च प्याज़ में डालेंगे और चलाएंगे। 
🌿  चना दाल को भुने प्याज़ में मिलाएंगे और भूनेंगे। 
🌿  तरोई को कड़ाही में डाल कर बाकी के मसालों के साथ मिलाएंगे। आंच धीमी करके सब्जी ढक देंगे पकने के लिए। थोड़ी थोड़ी देर में सब्जी चलाते रहेंगे जब तक की तुरई और चना दाल अच्छे से गल न जाये। अब गरम मसाला डालेंगे और गैस बंद कर देंगे।  
🌿  गरमा गर्म सब्जी को पराठे या चपाती के साथ सर्व करें। 
 
#ridge guard #gram dal #cooking #food #recipe #recipe of the day #healthy eating #love for cooking

yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.

yehihaijindagi.blogspot.com writes about turai chana dal ki sabji. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.


Comments

  1. I PREPARED THIS VEGETABLE FOR MY LUNCH.
    YOU HAVE SUGGESTED AN EXCELLENT DISH.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में