भरवा बैंगन - ( STUFFED BRINJAL )

 

भरवा  बैंगन 

चार व्यक्तियों के लिए 
सामग्री- 
8 बैंगन 🍆 
1 प्याज 🧅
5-6 कली लहसुन 🧄 
2 हरी मिर्च 
एक टुकड़ा अदरक 

भरवा मसाला 👇
4 चम्मच साबुत धनिया 
2 चम्मच जीरा 
1 चम्मच सौंफ 
1/2 चम्मच मेथी दाना 
2 साबुत लाल मिर्च 
5 -6 दाना काली मिर्च 
1 चम्मच अमचूर पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर 
नमक स्वादानुसार 
  
बैंगन, प्याज़, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक, भरवा मसाला 

भुना मसाला, बैंगन में भरा मसाला 

विधि - 

🍆   धनिया, जीरा, सौंफ और लाल मिर्च को गर्म तवे पर रख कर थोड़ी देर भून लेंगे। गैस बंद करके गर्म तवे पर मेथी दाना और काली मिर्च दाना भी डाल देंगे और बाकी के मसालों के साथ मिला कर छोड़ देंगे। 

🍆   मसाले ठंढे हो जायें तब उन्हें पीस लेंगे।भरवा मसाला तैयार है। अमचूर पाउडर, नमक और हल्दी भी मसाले में मिला देंगे। 2 चम्मच तेल भी मसाले में मिला देंगे l जिससे बैंगन में भरने में आसानी हो। 

🍆   प्याज़, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक को बारीक काट कर तेल में भून लेंगे सुनहरा होने तक।फिर उसमें भरवा मसाला 2 बड़े चम्मच डाल कर अच्छे से चलायेंगे।   

🍆   बैंगन को अच्छे से धो कर बीच से काटेंगे, लेकिन अलग नहीं करेंगे। अब मसाले के मिश्रण को बैंगन के बीच में भरेंगे। सभी बैंगन को इसी तरह से भरेंगे।

🍆   कड़ाही में तेल गर्म करके सभी भरे हुए बैंगन एक एक करके डालेंगे। ढ़क्कन से ढक देंगे।गैस धीमी कर देंगे। 5 मिनट के बाद सभी बैंगन को धीरे से पलट देंगे। फिर से ढक्कन से ढक देंगे।जब बैंगन नरम हो जाये तो गैस बंद कर देंगे।

🍆   लजीज भरवा  बैंगन तैयार हैं। इसे पराठे या रोटी के साथ खा सकते हैं। 

नोट - भरवा बैंगन को भरने के बाद अवन में भी 20 मिनट रख कर बना सकते हैं। अवन में रखने के पहले बैंगन पर ब्रश से तेल लगा लेंगे। ये स्वादिष्ट और हेल्दी भी होता है। 

#stuffed #brinjal #cooking #recipe #tasty #yummy #food 


yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.

yehihaijindagi.bolgspot.com writes about bharwa baingan. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will find enjoyable its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.     

Comments

  1. I LIKE THIS DISH VERY MUCH.
    I PREPARED IT AND WAS AN EXCELLENT BIG HIT.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में