शाही टुकड़ा ( shahi tukra )
शाही टुकड़ा
चार लोगों के लिए
सामग्री -
4 ब्रेड पीस
1/2 लीटर फुल क्रीम दूध
250 ग्राम चीनी ( एक कप )
4 बादाम बारीक कटे हुए
15 - 16 केसर के धागे
5 - 6 छोटी इलाइची
5 - 6 पिस्ता बारीक कटे हुए
3 बड़े चम्मच घी ( 100 ग्राम )
चाशनी में डूबा डीप फ्राई ब्रेड पीस , रबड़ी
👼 एक कटोरी में दो चम्मच दूध में केसर भिगो देंगे।
👼 दूध को कड़ाही में गर्म होने के लिए रख देंगे। उबाल आने पर आंच धीमी कर देंगे। मलाई को कड़ाही के किनारे जमाते जायेंगे। जब दूध 1/4 बचे तब गैस बंद कर देंगे।
👼 गाढ़े दूध में एक चम्मच चीनी और इलाइची पाउडर डालेंगे। किनारे जमे मलाई को भी दूध में मिला देंगे। दूध में भीगे केसर को भी रबड़ी में मिलाएंगे।
👼 एक भगोने में चीनी और 1/2 कप पानी डाल कर गर्म होने के लिए गैस पर रखेंगे। चीनी घुल जाने और चाशनी में उबाल आने के बाद 2 मिनट के लिए और गैस पर रहने देंगे, एक तार की चाशनी तैयार है।
👼 ब्रेड को बीच से तिकोना काट लेंगे, एक बार और बीच से तिकोना काट लेंगे। इस तरह 4 पीस ब्रेड से 16 पीस हो जायेगा।
👼 कड़ाही में घी गर्म होने पर सभी ब्रेड पीस को डीप फ्राई करके प्लेट में निकाल लेंगे।
👼 तले हुए ब्रेड पीस को 15 सेकंड के लिए चाशनी में डुबो कर एक प्लेट में रखते जाएंगे। ऊपर से रबड़ी को हरेक ब्रेड पीस पर डालेंगे।
👼 कटे मेवे को रबड़ी पर फैला देंगे। तैयार है लज्जतदार शाही टुकड़ा। इसे गर्म भी खा सकते हैं और फ्रीज में ठंढा करके भी खा सकते हैं।
Trick - (1) अगर दूध को गाढ़ा करके रबड़ी बनाने का टाइम नहीं है तो एक कप दूध में चार बड़े चम्मच मिल्क पाउडर डाल कर उबाल आने तक गर्म करें, तैयार है रबड़ी।
( 2 ) मिल्कमेड को रबड़ी के बदले इस्तेमाल कर सकते हैं।
( 3 ) ब्रेड के बदले रस्क ( rusk ) को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
#shahi #sweets #dessert #delicious #yummy #bread #recipe
yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.
yehihaijindagi.blogspot.com writes about shahi tukra. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.

I AM ENJOYING IT NOW.
ReplyDeleteI WANT TO EXPRESS MY GRATITUDE FOR AN EXCELLENT SUGGESTION.
WE CLAP.
Thanku 😊
ReplyDelete