आटे का हलवा

 

आटे का हलवा 

6 लोगों के लिए 
सामग्री -
1 कटोरी आटा 
2 बड़े चम्मच बेसन 
3/4 कटोरी घी 
1 कटोरी चीनी या गुड़ 
8 - 9 काजू छोटे टुकड़ों में काटे हुए 
1 चम्मच चिरौंजी 
1 चम्मच किशमिश 
1 चम्मच इलायची पाउडर 

घी, चीनी, मेवे, इलायची और आटा 

🍜  घी को गर्म कड़ाही में डाल कर आटा भी डालेंगे। आंच धीमी रखेंगे। 
🍜  आटे में काजू के टुकड़े और चिरोंजी भी डाल कर सुनहरा होने तक भूनेंगे।
🍜  आटे से खुशबू आने लगे तब किशमिश और चीनी / गुड़ डाल कर ढ़ाई कटोरी पानी डालेंगे। 
🍜  मिश्रण को लगातार चलाते रहेंगे जब तक की आटे की सारी गुठली ख़त्म न हो जाये।
🍜  हलवा गाढ़ा होने लगे तब 2 चम्मच घी डाल कर मिलाएंगे। जब हलवा घी छोड़ने लगे तब गैस बंद करके इलायची पाउडर मिलाएंगे। 
🍜  गरमा गर्म हलवे को मेवे से सजाकर सर्व करेंगे।
note - जिस कटोरी से आटा लेंगे उसी कटोरी से चीनी, घी और पानी भी नापेंगे।पानी आटे से ढाई गुणा लेंगे।  

#delicious #yummy #halwa #aate #recipe #sweet #cooking #food

yehihaijindagi.blogspot.com prepare a cooking recipe.

yehihaijindagi.blogspot.com writes about aate ka halwa. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.



Comments

  1. AN EXCELLENT NOVEL IDEA.
    AN EYE OPENER.
    I AM GOING TO PREPARE THIS DISH.
    THANKS.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में