ठेकुआ ( Thekua )
आटा, मैदा, चीनी, गुड़, नारियल, इलायची, सौंफ, काली मिर्च, घी
सामग्री -
250 ग्राम आटा - 2 कटोरी
100 ग्राम मैदा - 3/4 कटोरी
100 ग्राम चीनी - 1 कटोरी
50 ग्राम गुड़ - 1/2 कटोरी
50 ग्राम नारियल सूखा कद्दूकस किया हुआ - 1/2 कटोरी
10 ग्राम महीन सौंफ - 1 चम्मच
5 -6 काली मिर्च कुटी हुई
5 -6 इलायची कुटी हुई
घी मोयन और तलने के लिए
😋 एक बर्तन में आटा, मैदा और दो बड़े चम्मच घी डाल कर अच्छे से मिलाएंगे। हाथ से दबा कर देखेंगे की आटे का मूठला बन रहा है इसका मतलब है मोयन सही है।
😋 अब कद्दूकस किया हुआ नारियल, सौंफ, कुटी काली मिर्च, कुटी इलायची, चीनी और गुड़ को आटे में डाल कर सबको अच्छे से मिलाएंगे।
😋 अब जितना ठेकुआ एक बार में कड़ाही में तल सकें उतने ही आटे को थोड़ा- थोड़ा पानी डाल कर सख्त गूथेंगे। पूरे मिश्रण को एक बार में नहीं गूथेंगे। नहीं तो ठेकुआ खस्ता नहीं बनेगा और तलते समय घी भी ख़राब हो जायेगा।
😋 गुँथे मिश्रण से मनचाहे साइज की लोई बना लेंगे और लोई को ठेकुआ बनाने के दो सांचों के बीच में दबाकर ठेकुआ बना लेंगे।ठेकुआ बनाने का साँचा अगर नहीं हो तो लोई को हथेलियों के बीच दबाकर उसपर फोर्क से या किसी भी चीज से डिज़ाइन बना लेंगे।
😋 कड़ाही में घी गर्म होने पर एक करके ठेकुआ घी में डालेंगे और आंच धीमी करके सुनहरा होने देंगे। तब तक थोड़े से आटे के मिश्रण को फिर से पहले की तरह ही सख्त गूँथ कर तैयार कर लेंगे।
😋 इस तरह पूरे आटे के मिश्रण को थोड़ा थोड़ा करके सख्त गूथेंगे और लोई से ठेकुआ बना कर डीप फ्राई धीमी आंच पर कर लेंगे।ठंढा होने पर ही ठेकुआ सर्व करें।
नोट - एक बार में 4 -5 ठेकुआ से ज्यादा कड़ाही में तलने के लिए न डालें नहीं तो ठेकुआ टूट जायेगा।
#sweet #tasty #yummy #food of bihar #cooking #recipe # recipe of the day
yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.
yehihaijindagi.blogspot.com writes about thekua. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.
Khub badhiya. M. T.
ReplyDeleteThanku ma
DeleteAn excellent new recipe for me. I prepared this dish today and enjoyed a lot. Yummy yummy food for me.
ReplyDelete