आलू बोंडा ( Aloo Bonda ) अप्पै पैन में
आलू बोंडा
अदरक और हरी मिर्च कुटा हुआ
धनिया पत्ती
प्याज़ बारीक़
उबला आलू
बेसन
सामग्री आलू भरावन के लिए
3 उबले आलू
2 हरी मिर्च
एक टुकड़ा अदरक
1 प्याज़ बारीक कटा हुआ
धनिया पत्ती बारीक कटा हुआ
नींबू का रस
हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
तेल
सामग्री घोल के लिए
1 कप बेसन
लाल मिर्च पाउडर
हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
एक चुटकी बेकिंग सोडा
🥔 उबले आलू को हथेली से दबा कर टुकड़े टुकड़े कर लेंगे। कुछ आलू को मैश भी कर देंगे।
🥔 बारीक कटा प्याज़ आलू में मिलाएंगे। एक चम्मच नींबू का रस भी मिलाएंगे।
🥔 अदरक और हरी मिर्च को कूट कर आलू में मिलाएंगे।बारीक कटा धनिया पत्ती मिलाएंगे।
🥔 नमक और हल्दी पाउडर आलू में मिलाएंगे। आलू का मिश्रण तैयार है।
🥔 आलू के मिश्रण से छोटी छोटी गोली बना लेंगे।
🥔 बेसन में हल्दी पाउडर, नमक, बेकिंग सोडा और एक चम्मच गर्म तेल डाल कर मिलाएंगे। थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर गाढ़ा और स्मूद पेस्ट बनाएंगे।
🥔 अप्पे पैन गर्म होने के लिए गैस पर रखेंगे। दो दो बूँद तेल सभी कटोरी में डालेंगे।
🥔 आलू के गोली को बेसन के घोल में लपेट कर गर्म अप्पे पैन के कटोरी में डालते जायेंगे। ढक्कन से ढक देंगे। गैस धीमी कर देंगे।
🥔 दो मिनट बाद सभी आलू बोंडे पर दो दो बूँद तेल डाल कर सभी को पलट देंगे और ढक देंगे।इसी तरह से पलट पलट कर सुनहरा होने तक आलू बोंडा को पकाएंगे।
🥔 आलू बोंडा सर्व करने के लिए रेडी है। गर्मागर्म सर्व करें हरी चटनी या सॉस के साथ। 🥔 अप्पे पैन में बनाने के कारण ये कम तेल में बना लो कैलोरी स्नैक्स होता है इसलिए हेल्दी होता है और स्वादिष्ट भी होता है।
नोट - आलू बोंडा को अप्पे पैन में डालने के बाद गैस धीमी ही रखना है जिससे पक जाये।
#calorie #snacks #healthy #aloo #bonda #yummy #cooking #easy recipe #food #pan #spicy #recipes
yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.
yehihaijindagi.blogspot.com writes about aloo bonda. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.


An excellent tasty recipe which can be prepared quickly. I AM SPELLBOUND and IMPRESSED. Yummy yummy food for me.
ReplyDeletePotato Bonda is a great 👍 hit for all my family members. It was a great recipe and made me feel proud.
ReplyDeleteHope you give such good recipes in future.
Fantastic.
This is a great allo bonda and you have given extremely simple way to make it which is very easy.
ReplyDeleteObliged.
Very easy to cook and tasty. Madhuri Thakur
ReplyDeleteThanku
Delete