आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

 

ALOO KACHAURI 

INGREDIENTS (PIC-2)

STUFFED KACHARI (PIC-3)

INGREDIENTS  FOR  KACHAURI  ATTA-
1 कप मैदा 
1 कप आटा 
1/2 कप सूजी 
3 चम्मच घी 
1/2 चम्मच अजवाइन 
नमक स्वादानुसार 

INGREDIENTS  FOR  STUFFING-
4 उबला आलू 
2 लाल मिर्च 
नमक स्वादानुसार 
1 चम्मच सरसों तेल
 
 HOW TO MAKE  ATTA FOR KACHAURI-
🍛  मैदा, आटा और सूजी को एक बाउल में डालेंगे। नमक, अजवाइन और घी डालकर अच्छे से मिलाएंगे। थोड़ा थोड़ा पानी डालकर रोटी जैसा नरम आटा गूथेंगे। ढककर आधे घंटे के लिए रख देंगे। 

 HOW TO MAKE STUFFING FOR KACHAURI-
🍛  मिर्च को आग पर भूनेंगे चिमटे से पकड़ कर। एक बाउल में डालेंगे। सरसों तेल और नमक भी बाउल में डालेंगे। अब उँगलियों से दबाकर तीनो का पेस्ट बना लेंगे। 
🍛  उबले आलू को छीलकर बाउल में पेस्ट के साथ अच्छे से मैश करेंगे। कोई गुठली न रह जाये इस बात का ध्यान रखेंगे।आलू का भरावन तैयार है।

 HOW TO MAKE  KACHAURI-
🍛  आधे घंटे के बाद आटे की लोई काट लेंगे। आलू के भर्ते की भी गोली बना लेंगे। (PIC-2)
🍛  आटे की लोई में आलू के भरावन को डाल कर उँगलियों से दबाते हुए गोल गोल कचौड़ी तैयार कर लेंगे। बेलन से हल्के हाथों से बेलेंगे।  (PIC-3)
🍛  कड़ाही में तेल गर्म करके मध्यम आंच पर कचौड़ी डालेंगे। एक बार में दो या तीन कचौड़ी ही कड़ाही में डालेंगे नहीं तो कचौड़ी फूट जायेगा और भरावन निकल कर तेल को गन्दा कर देगा। 
🍛  एक तरफ सीक जाने पर कचौड़ी को पलट देंगे। ऐसे ही पलट पलट कर सुनहरा होने तक कचौरी को तलेंगे। तैयार कचौड़ी को निकाल कर एक प्लेट में पेपर नैपकिन पर रखेंगे। 
🍛  लीजिये तैयार है स्वादिष्ट कचौड़ी। गर्मागर्म कचौड़ी को हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
NOTE- 
🍛  कचौड़ी को कड़ाही में 2 -3 से ज्यादा एक बार में नहीं डालेंगे नहीं तो कचौड़ी फूट कर तेल को गन्दा कर देगा। अगर सावधानी के बाद भी कोई कचौड़ी फूट जाये तो गैस बंद करके तेल को छान लेंगे नहीं तो सभी कचौड़ी ख़राब हो जायेगा।  
🍛  कचौड़ी को पेपर नैपकिन पर रखते समय ध्यान रहे की एक कचौड़ी पर दूसरी न रखी जाये नही तो नरम हो जायेगा सब। 

#aloo #kachauri #swadisht #breakfast #favourite #deepfry #yummy #cooking 

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about aloo ki kachauri. readers will like this easy recipe.  everyone will like it.

  








Comments

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में