कर्ड राइस ( CURD RICE )
कर्ड राइस
( CURD RICE )
INGREDIENTS-
1 कप चावल
2 कप दही
1 गाजर
1 खीरा
1 चम्मच उड़द दाल
1 चम्मच चना दाल
2 साबूत लाल मिर्च
अदरक कूटा हुआ
करी पत्ता
1/2 चम्मच राई
हींग
नमक स्वादानुसार
तेल
PREPARATION-
🍚 चावल को पानी से साफ़ कर लेंगे।
🍚 गाजर को साफ़ करके कद्दूकस कर लेंगे।
🍚 खीरा के छोटे छोटे टुकड़े कर लेंगे।
🍚 करी पत्ता को धोकर साफ़ कर लेंगे। डंठल से अलग करके कटोरी में रखेंगे।
🍚 दही को अच्छे से मथ लेंगे।
🍚 लाल मिर्च को बीच से तोड़ कर दो टुकड़ा कर देंगे।
🍚अदरक को कूट लेंगे।
HOW TO COOK -
🍚 एक कप चावल में 2 कप पानी डालकर कूकर को गैस पर रख देंगे। दो सीटी आने के बाद गैस बंद कर देंगे।
🍚 चावल जब अच्छे से ठंढा हो जाये तब दही मिलाएंगे।
🍚 गाजर का लच्छा और खीरा का टुकड़ा चावल में मिलाएंगे।
🍚 एक कड़ाही में तेल डालेंगे। गर्म तेल में लाल मिर्च का टुकड़ा और राई डालेंगे।
🍚 चटकने के बाद उरद दाल और चना दाल डालेंगे।
🍚 कूटा हुआ अदरक भी डाल देंगे।
🍚 करी पत्ता को तेल में डालेंगे। हींग डालकर गैस बंद कर देंगे।
🍚 तड़के की सामग्री को दही चावल के मिश्रण में डालकर अच्छे से मिलाएंगे। नमक स्वादानुसार डालकर मिलाएंगे।
🍚 तैयार है स्वादिष्ट और सेहतमंद कर्ड राइस। इसे बनाना बहुत आसान है।
NOTE-
🍚 चावल जब अच्छे से ठंढा हो जाये तब दही मिलाना चाहिए नहीं तो दही फट जायेगा।
🍚 अगर आप गाजर और खीरा नहीं डालना चाह रहे हैं तो ये OPTIONAL है।
🍚 लाल मिर्च के बदले हरी मिर्च को बीच से चीर कर तड़के में डाल सकते हैं।
🍚 कर्ड राइस के लिए दही ताजा रहना जरूरी है।
🍚 अगर आप चाहें तो अदरक के लच्छे को तड़के में न डाल कर चावल में मिला सकते हैं।
🍚 तैयार कर्ड राइस को फ्रीज में रखकर ठंढा भी खा सकते हैं।
🍚 कर्ड राइस में दही की मात्रा अपने पसंद के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं।
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about curd rice. Readers will like this recipe.
THIS IS GREAT ONE. LIKED IT.
ReplyDeleteThanku
Delete