बथुआ साग अप्पे ( BATHUA SAAG APPE )
INGREDIENTS-
1 कटोरी चावल
1 कटोरी उड़द दाल
1 कटोरी बथुआ साग
1 उबला आलू
1 प्याज़ बारीक कटा
2 हरी मिर्च कटी हुई
अदरक बारीक कटा हुआ
धनिया पत्ती बारीक कटा हुआ
1 चम्मच ईनो
नमक
तेल
HOW TO COOK-
🍪 चावल को अच्छे से धो कर पानी डालकर ढक कर रख देंगे 7 -8 घंटे के लिए।
🍪 दाल को भी पानी से अच्छे से धो लेंगे और पानी में भिगो कर 7 -8 घंटे के लिए ढक कर रख देंगे।
🍪 बथुए के साग को साफ़ करके दो तीन बार पानी से अच्छे से धो लेंगे। एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में ढक कर बथुए को 3 मिनट माइक्रो करेंगे। माइक्रोवेव को ऑफ करने के बाद 5 मिनट बाउल बाहर नहीं निकालेंगे।
🍪 दाल को मिक्सी में पीस लेंगे। बहुत बारीक पेस्ट नहीं बनाएंगे।
🍪 चावल को भी मिक्सी में पीस लेंगे। बहुत बारीक इसे भी नहीं पीसेंगे।
🍪 बथुए को ठंढा होने पर चॉपर से बारीक काट लेंगे।
🍪 एक बाउल में पीसे चावल और दाल के पेस्ट को डालेंगे। अच्छे से मिलाएंगे।
🍪 बारीक कटे हुए बथुए को भी मिलाएंगे पेस्ट में।
🍪 चावल दाल के पेस्ट में नमक, बारीक कटा अदरक और बारीक कटे हुए प्याज़ को मिलाएंगे।
🍪 बारीक कटे हुई हरी मिर्च और बारीक कटे धनिया पत्ते को भी पेस्ट में डालेंगे।
🍪 आलू को छोटे टुकड़ों में काट कर पेस्ट में मिलाएंगे।
🍪 अप्पे स्टैंड को गैस पर गर्म होने के लिए रखेंगे। 2 बूँद तेल अप्पे मेकर के सभी कटोरी में डालेंगे।
🍪 मिश्रण में इनो डालेंगे और उसपर 1 चम्मच पानी डालकर अच्छे से मिलाएंगे। चम्मच की सहायता से घोल को अप्पे मेकर में डालकर ढँक देंगे। आंच मध्यम रखेंगे।
🍪 5 मिनट के बाद दो बूँद तेल डालकर अप्पे पलट देंगे। दोनों साइड से अच्छे से सिक जाने के बाद बथुआ साग अप्पे बाउल में निकाल लेंगे।
🍪 तैयार है स्वादिष्ट और सेहतमंद बथुआ साग अप्पे। गर्मागर्म अप्पे सर्व करें सॉस या हरी चटनी के साथ।
🍪 बथुआ अप्पे में कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम मौजूद रहता है इसलिए ये बहुत फायदेमंद होता है।
NOTE-
🍪 बथुआ को माइक्रो करते समय पानी डालने की जरूरत नहीं है।
🍪 उड़द दाल की जगह आप अपने पसंद की कोई भी दाल अप्पे बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
🍪 अप्पे मेकर में दो बूँद तेल के बदले घी डालकर बनाने से अप्पे बहुत स्वादिष्ट बनेगा।
🍪 इनो डालने के बॉस मिश्रण को तुरंत अप्पे मेकर में डालना जरूरी है नहीं तो ईनो का असर ख़त्म होने लगेगा।
🍪 बथुए को माइक्रो करने के बाद बारीक काटने के बदले पीस कर भी मिश्रण मे मिला सकते हैं।
#appe #bathua #tasty #healthy #easy #calcium #phosphorus #potassium
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about bathua saag appe. readers will like this post.
THIS APPE IS FANTASTIC AND TASTY TO THE EXTREME LIMIT.
ReplyDeleteThanku
Delete