बथुआ साग अप्पे ( BATHUA SAAG APPE )

 

बथुआ साग अप्पे 
( BATHUA  SAAG APPE )

INGREDIENTS-

1 कटोरी चावल 

1 कटोरी उड़द दाल 

1 कटोरी बथुआ साग 

1 उबला आलू 

1 प्याज़ बारीक कटा 

2 हरी मिर्च कटी हुई 

अदरक बारीक कटा हुआ 

धनिया पत्ती बारीक कटा हुआ 

1 चम्मच ईनो 

नमक 

तेल 

HOW TO COOK-

🍪 चावल को अच्छे से धो कर पानी डालकर ढक कर रख देंगे 7 -8 घंटे के लिए। 

🍪 दाल को भी पानी से अच्छे से धो लेंगे और पानी में भिगो कर 7 -8 घंटे के लिए ढक कर रख देंगे। 

🍪 बथुए के साग को साफ़ करके दो तीन बार पानी से अच्छे से धो लेंगे। एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में ढक  कर बथुए को 3 मिनट माइक्रो करेंगे। माइक्रोवेव को ऑफ करने के बाद 5 मिनट बाउल बाहर नहीं निकालेंगे। 

🍪 दाल को मिक्सी में पीस लेंगे। बहुत बारीक पेस्ट नहीं बनाएंगे। 

🍪 चावल को भी मिक्सी में पीस लेंगे। बहुत बारीक इसे भी नहीं पीसेंगे। 

🍪 बथुए को ठंढा होने पर चॉपर से बारीक काट लेंगे। 

🍪 एक बाउल में पीसे चावल और दाल के पेस्ट को डालेंगे। अच्छे से मिलाएंगे। 

🍪 बारीक कटे हुए बथुए को भी मिलाएंगे पेस्ट में। 

🍪 चावल दाल के पेस्ट में नमक, बारीक कटा अदरक और बारीक कटे हुए प्याज़ को  मिलाएंगे। 

🍪 बारीक कटे हुई हरी मिर्च और बारीक कटे धनिया पत्ते को भी पेस्ट में डालेंगे। 

🍪 आलू को छोटे टुकड़ों में काट कर पेस्ट में मिलाएंगे। 

🍪 अप्पे स्टैंड को गैस पर गर्म होने के लिए रखेंगे। 2 बूँद तेल अप्पे मेकर के सभी कटोरी में डालेंगे। 

🍪 मिश्रण में इनो डालेंगे और उसपर 1 चम्मच पानी डालकर अच्छे से मिलाएंगे।  चम्मच की सहायता से घोल को अप्पे मेकर में डालकर ढँक देंगे। आंच मध्यम रखेंगे। 

🍪 5 मिनट के बाद दो बूँद तेल डालकर अप्पे पलट देंगे। दोनों साइड से अच्छे से सिक जाने के बाद बथुआ साग अप्पे बाउल में निकाल लेंगे। 

🍪 तैयार है स्वादिष्ट और सेहतमंद बथुआ साग अप्पे। गर्मागर्म अप्पे सर्व करें सॉस या हरी चटनी के साथ। 

🍪 बथुआ अप्पे में कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम मौजूद रहता है इसलिए ये बहुत फायदेमंद होता है। 

NOTE-

🍪 बथुआ को माइक्रो करते समय पानी डालने की जरूरत नहीं है। 

🍪 उड़द दाल की जगह आप  अपने  पसंद की कोई भी दाल अप्पे बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

🍪 अप्पे मेकर में दो  बूँद तेल के बदले घी डालकर बनाने से अप्पे बहुत स्वादिष्ट बनेगा। 

🍪 इनो डालने के बॉस मिश्रण को तुरंत अप्पे मेकर में डालना जरूरी है नहीं तो ईनो का असर ख़त्म होने लगेगा। 

🍪 बथुए को माइक्रो करने के बाद बारीक काटने के बदले पीस कर भी मिश्रण मे मिला सकते हैं। 

#appe #bathua #tasty #healthy #easy #calcium #phosphorus #potassium 

yehihaijindagi.blogspot.com

yehihaijindagi writes about bathua saag appe. readers will like this post.

Comments

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में