आलू सैंडविच ( POTATO SANDWICH )
आलू सैंडविच
( POTATO SANDWICH )
INGREDIENTS
4 पीस ब्रेड स्लाइस
2 उबला आलू
1 प्याज़ बारीक कटा
6 लहसुन की कली कुटी
एक टुकड़ा अदरक कुटा
2 हरी मिर्च बारीक कटी
धनिया पत्ती
1 नींबू
हरी चटनी
नमक स्वादानुसार
हल्दी पाउडर
मक्खन
घी
HOW TO PREPARE-
🍞 गर्म पैन में घी डालेंगे। जीरा डालेंगे।
🍞 जीरा पट पटाने लगे तब हरी मिर्च डालेंगे। कुटी हुई लहसुन और अदरक डाल कर एक मिनट भूनेंगे।
🍞 कटा प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनेंगे।
🍞 नमक और हल्दी पाउडर डाल कर अच्छे से मिलाएंगे।
🍞 उबला आलू डालकर अच्छे से मिलाएंगे और मैश करेंगे। गैस बंद कर देंगे।
🍞 कटी धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिलाएंगे।
🍞 नींबू का रस डालेंगे। पूरे मिश्रण को अच्छे से मिलाएंगे।
🍞 अब ब्रेड स्लाइस पर पहले मक्खन लगाएंगे।
🍞 हरी चटनी मक्खन के बाद लगाएंगे।
🍞 आलू के मिश्रण को ब्रेड स्लाइस पर चटनी के ऊपर फैलाएंगे।
🍞 ऊपर से मक्खन लगे ब्रेड स्लाइस को डालेंगे और हथेली से हल्के हाथों से दबा देंगे।
🍞 गर्म तवे पर ब्रेड रखकर धीमी आँच पर सेकेंगे। दोनों साइड थोड़ा मक्खन तवे पर डालकर अच्छे से सेकेंगे।
🍞 लीजिये तैयार है आलू सैंडविच। इसे सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
#सैंडविच #आलू #चटनी #सॉस #मक्खन #घी #स्वादिष्ट
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writed about aloo sandwich. reders will like this recipe.


खाकर मन खुश हुआ।
ReplyDeleteThanku
Delete