मटर पनीर पुलाव ( PEAS PANEER PULAO )
मटर पनीर पुलाव PEAS PANEER PULAO INGREDIENTS- 1कप बासमती चावल 1/2 कप पनीर 1 कप मटर 1 बड़ा प्याज़ लच्छे में कटा 6 -7 कली लहसुन की 2 हरी मिर्च अदरक 2 चम्मच टमाटर प्यूरी 1 नींबू धनिया पत्ती नमक स्वादानुसार 2 चम्मच घी जीरा हींग दालचीनी तेजपत्ता 5 -6 लौंग 5 -6 काली मिर्च 3 छोटी इलायची हल्दी पाउडर गरम मसाला HOW TO PREPARE- 🍜 चावल को धोकर 10 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे। 🍜 मटर भी साफ़ कर लेंगे। 🍜 अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को कूट लेंगे। 🍜 पनीर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे। 🍜 एक कूकर को गर्म करेंगे और घी डालेंगे। गर्म घी में जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च और इलायची डालेंगे। 🍜 जब खड़े मसाले पट पटाने लगे तब प्याज़ के लच्छे और नमक डालेंगे और सुनहरा होने तक धीमी आंच पर भूनेंगे। 🍜 अब कूटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को डालेंगे और भूनेंगे। 🍜 प्यूरी डालकर अच्छे से भूनेंगे ज...