कच्ची हल्दी का अचार ( RAW TURMERIC PICKLE )



कच्ची हल्दी का अचार 
RAW TURMERIC PICKLE

INGREDIENTS-
250 ग्राम कच्ची हल्दी 
250 ग्राम अदरक 
250 ग्राम लहसुन
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
1 चम्मच हींग पाउडर 
1 चम्मच अजवायन 
1 चम्मच मेथी दाना दरदरा 
2 चम्मच राई दरदरा 
3 नींबू का रस 
नमक स्वादानुसार 
1/2 कटोरी तेल 

HOW TO PREPARE-
👌 हल्दी को धोकर साफ़  कर  लेंगे और छील लेंगे। छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे। 
👌 अदरक को भी धोकर छील लेंगे और छोटे टुकड़ों में काट लेंगे। 
👌 नींबू का रस एक बाउल में निकाल लेंगे।  
👌 लहसुन को छील लेंगे। 
👌 कच्ची हल्दी, अदरक  और  लहसुन को इमामदस्ते में एक साथ कूट लेंगे। एक काँच के बाउल में निकाल लेंगे। 
👌 अजवायन को हथेली से रगड़ कर कच्ची हल्दी के मिश्रण में मिलाएंगे। 
👌 दरदरी राई और दरदरी मेथी दाने  को भी अचार में मिलाएंगे। 
👌 नमक, लाल मिर्च पाउडर और हींग पाउडर को भी अचार के मिश्रण में मिलाएंगे। 
👌 अचार में नींबू का   रस भी मिलाएंगे। 
👌 कच्चे सरसों तेल को अचार में डालकर अच्छे से मिश्रण को मिलाएंगे और एक काँच की बरनी में रख कर धूप में 2 -3 दिनों के लिए रख देंगे। 
👌 लीजिये तैयार है कच्ची हल्दी का अचार। इसे पराठे पूरी के साथ परोसें, स्वादिष्ट लगेगा। कच्ची हल्दी का अचार सेहतमंद भी होता है। 

#raw #haldi #achar #healthy #yummy #turmeric #pickle  

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about kachhi haldi ka achar. readers will like this healthy recipe.


 

Comments

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में