मखाने का सेहतमंद रायता ( HEALTHY FOXNUT RAITA )

 


मखाने  का सेहतमंद रायता
( HEALTHY FOXNUT RAITA ) 



दही और भूना मखाना 

INGREDIENTS-
1कप ताजी दही 
1/2 कप मखाना 
1/2 चम्मच घी 
नमक स्वादानुसार 
1/2 चम्मच भूना जीरा पाउडर 
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
1/4 चम्मच काला नमक 

HOW TO MAKE-
👌 गर्म कड़ाही में घी डालकर मखाने को भूनेंगे। 
👌  दही को अच्छे से फेंट लेंगे। पानी मिलाकर दही थोड़ा पतला कर लेंगे नहीं तो मखाना डालने के बाद दही बहुत गाढ़ा हो जायेगा। 
👌  दही में नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएंगे। 
👌  दही में भुना मखाना डालकर अच्छे से चलायेंगे। 10 मिनट के बाद मखाना दही में अच्छे से फूल जायेगा। सर्व करने के लिए तैयार है मखाने का रायता। 
👌  मखाने के रायते को बिरयानी के साथ सर्व करें बहुत स्वादिष्ट लगेगा। 
👌  मखाने का रायता सेहतमंद भी होता है। 
👌  मखाने को दही में  सर्व करने के 1/2 घंटे पहले डालें नहीं तो मखाना बहुत ही नरम हो जायेगा और खाने में अच्छा नहीं लगेगा। 

#makhana #foxnut #raita #biryani #tasty #healthy #food #yummy

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about makhane ka raita. readers will like this recipe.



Comments

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में