मटर पनीर पुलाव ( PEAS PANEER PULAO )
मटर पनीर पुलाव
PEAS PANEER PULAO
INGREDIENTS-
1कप बासमती चावल
1/2 कप पनीर
1 कप मटर
1 बड़ा प्याज़ लच्छे में कटा
6 -7 कली लहसुन की
2 हरी मिर्च
अदरक
2 चम्मच टमाटर प्यूरी
1 नींबू
धनिया पत्ती
नमक स्वादानुसार
2 चम्मच घी
जीरा
हींग
दालचीनी
तेजपत्ता
5 -6 लौंग
5 -6 काली मिर्च
3 छोटी इलायची
हल्दी पाउडर
गरम मसाला
HOW TO PREPARE-
🍜 चावल को धोकर 10 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे।
🍜 मटर भी साफ़ कर लेंगे।
🍜 अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को कूट लेंगे।
🍜 पनीर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
🍜 एक कूकर को गर्म करेंगे और घी डालेंगे। गर्म घी में जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च और इलायची डालेंगे।
🍜 जब खड़े मसाले पट पटाने लगे तब प्याज़ के लच्छे और नमक डालेंगे और सुनहरा होने तक धीमी आंच पर भूनेंगे।
🍜 अब कूटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को डालेंगे और भूनेंगे।
🍜 प्यूरी डालकर अच्छे से भूनेंगे जब तक घी छोड़ दे मसाले।
🍜 चावल और मटर के दानों को एकसाथ डालकर 10 मिनट धीमी आंच पर भूनेंगे।
🍜 डेढ़ कप पानी डालकर पनीर भी डाल देंगे।
🍜 बारीक काट कर धनिया पत्ती और नींबू का रस भी डाल देंगे।
🍜 गरम मसाला डालकर कूकर का ढक्कन बंद कर देंगे और एक सिटी आने पर गैस बंद कर देंगे। प्रेशर अपने आप निकलने का इंतजार करेंगे।
🍜 प्रेशर निकलने के बाद गर्मागर्म मटर पनीर पुलाव को रायते के साथ सर्व करेंगे।
🍜 मटर पनीर पुलाव खाने में स्वादिष्ट होता है और सेहतमंद भी होता है।
#peas #paneer #pulao #yummy #healthy #easyrecipe #recipeoftheday #matar #tasty
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about matar paneer pulao. all recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by readers.
Comments
Post a Comment
If you have any doubts please let me know