आलू का चटपटा अचार - बिहारी स्टाइल ( POTATO PICKLE - BIHARI STYLE )


 

आलू का चटपटा अचार - बिहारी स्टाइल 

INGREDIENTS-
1/2 किलो छोटा आलू 
100 ग्राम हरी मिर्च 
1 चम्मच सौंफ 
1 चम्मच जीरा 
1 चम्मच मेथी दाना 
3 चम्मच राई 
6 लाल मिर्च 
1/2 चम्मच अजवायन 
1/2 चम्मच मंगरैल 
1 नींबू का रस 
हींग 
नमक 
1/2 कप सरसों तेल 

HOW TO MAKE-
🥔  सौंफ, जीरा, लाल मिर्च को भून लेंगे। एक बाउल में निकाल लेंगे। 
🥔  अब गर्म तवे पर अजवायन, मंगरैल और मेथी दाने को डाल कर दो मिनट भूनेंगे बस नहीं तो मेथी दाना कड़वा हो जायेगा। बाउल में निकाल लेंगे। 
🥔  ठंढा होने पर सभी मसालों को दरदरा कूट लेंगे।  
🥔  आलू को अच्छे से धोकर खौलते पानी में 5 मिनट पकाएंगे। ठंढा हो जाने पर छील कर 1/2 घंटे के लिए धूप में रखेंगे। ज्यादा देर धूप में रखने पर आलू काला हो जायेगा। 
🥔  आलू को दो टुकड़ों  में काट कर एक बड़े बाउल में डालेंगे। सभी कूटे मसालों को आलू में डाल कर अच्छे से मिला देंगे। हरी मिर्च को भी छोटे टुकड़ों में काट कर आलू में मिला देंगे। 
🥔  हल्दी पाउडर, नमक  और हींग पाउडर को भी आलू में अच्छे से मिला देंगे। 
🥔  अब सरसों तेल डाल कर अच्छे से मिलायेंगे। 
🥔  एक नींबू का रस मिला कर काँच के एक साफ़ और सूखे जार में अचार को रख कर धूप में 3 - 4 दिन के लिए रखेंगे। 
🥔  लीजिये चटपटा आलू  का अचार तैयार है खाने के लिए। 
🥔  इस अचार को कभी भी बना सकते हैं। पूरी पराठे के साथ खाने में स्वादिष्ट लगता है।

NOTE- 
🥔  इस अचार को  10 -12 दिन तक बाहर रख सकते हैं , अगर फ्रीज में रखेंगे तो एक महीने तक चल जायेगा ख़राब नहीं होगा। 
🥔  एक बार में ज्यादा नहीं बनाएं नहीं तो ख़राब हो जायेगा।  

#aloo #achaar #chatpata #pickle #potato #easy #tasty #cooking #food 

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about aloo ka chatpata achaar bihari style. reders will appreciate  this recipe. 







Comments

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में