चायनीज भेल ( CHINESE BHEL )

 

चायनीज भेल ( CHINESE BHEL )



INGREDIENTS


FRIED NODDLES & PEANUT


COOKED VEGETABLES IN MICROWAVE FOR 2 MINUTES 

INGREDIENTS- 

1 कप नूडल्स 
1/4 कप गाजर लच्छा 
1/4 कप शिमला मिर्च लच्छा 
1/4 कप बारीक कटा प्याज़ 
1/4 कप टमाटर लच्छा 
1/4 कप मूंगफली भुनी हुई 
1/4 चम्मच कुटी काली मिर्च 
2 बड़े चम्मच शेज़वान सॉस 
तेल तलने के लिए 
1 चम्मच ओलिव आयल 
नमक स्वादानुसार
1/2 नींबू का रस  

💢  एक भगौने में एक गिलास पानी उबलने के लिए रखेंगे। पानी में एक चम्मच नमक और एक चम्मच तेल डालेंगे। पानी जब उबलने लगे तब नूडल्स डाल कर दो मिनट उबालेंगे।  
💢  दो मिनट के बाद नूडल्स को निकाल कर ठंढे पानी दे धोकर एक साफ़ कपडे पर फैला देंगे जिससे पानी अच्छे से निकल जाये।   
💢  एक कड़ाही में तेल गर्म करेंगे। गर्म तेल में उबला हुआ नूडल्स तलेंगे सुनहरा होने तक। थोड़ा थोड़ा करके तलेंगे, एक बार में पूरा नहीं तलेंगे।  
💢  मूंगफली को सूखे कड़ाही में क्रिस्पी होने तक भूनेंगे। 
💢  गाजर, शिमला मिर्च, टमाटर और प्याज़ के लच्छे को एक बाउल में डालेंगे। एक चम्मच ओलिव आयल डाल कर 2 मिनट फुल पावर पर माइक्रो करेंगे। 
💢  थोड़ी देर बाद माइक्रोवेव से बाउल निकाल कर नमक, शेज़वान सॉस, नींबू का रस  और कुटी काली मिर्च मिला देंगे पके हुए सब्जी में। 
💢  एक सूखा और बड़ा बाउल लेंगे उसमें तला हुआ नूडल्स डालेंगे, भुनी हुई मूंगफली डालेंगे, माइक्रोवेव में पकी सब्जी और मसाले के मिश्रण को डालेंगे, और अच्छे से मिलाएंगे। 
💢  तैयार है चायनीज भेल। इसे बनाने के बाद तुरंत सर्व करें नहीं तो नरम हो जायेगा। 
💢  चायनीज भेल खाने में कुरकुरा और बहुत स्वादिष्ट होता है। 

नोट -
💢  उबले नूडल्स को तलने के लिए थोड़ा थोड़ा करके गर्म तेल में डालेंगे। अगर एक बार में ज्यादा नूडल्स तेल में डाल देंगे तो सभी आपस में चिपक जायेंगे। 
💢  जब खाना हो तभी नूडल्स में सभी सामग्री मिलाएंगे। पहले से सब तैयार करके रख लेंगे और सर्व करने के समय मिलाकर तुरंत सर्व करेंगे।

#chinese #bhel #tasty #cooking #shezwan #sauce #noodles #capsicum #crrot #peanut #onion 

yehihaijindagi.blogspot.com 
yehihaijindagi writes about chinese bhel. all recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by readers. readers will like this recipe.







Comments

  1. YOU HAVE PRESENTED INTERNATIONAL RECIPE. YOU CONTINUE TO EXCEED EVERY EXPECTATION. GREAT JOB WHICH WE ENJOYED VERY MUCH. SMACKING..

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में