आम का चटपटा अचार ( MANGO PICKLE )

 

आम का चटपटा अचार 



कटा कच्चा आम 



अचार का  मसाला



सामग्री -
1 किलो कच्चे  आम के अचार के लिए मसाला 

100  ग्राम बनारसी राई 
100 ग्राम लाल मिर्च पाउडर 
100 ग्राम हल्दी पाउडर 
250 ग्राम नमक 
250 ग्राम सरसों तेल 
50 ग्राम काला नमक 
50 ग्राम मेथी दाना 
50 ग्राम मोटा सौंफ 
50 ग्राम कलौंजी 
50 ग्राम अजवाइन 
1 छोटी डिब्बी हींग 

🥭  आम को धोकर रात भर पानी में डाल कर छोड़ देंगे। 
🥭  पानी से निकाल कर सूखे कपडे से पोंछ कर मनचाहे साइज के टुकड़ों में काट लेंगे। 
🥭  मलमल के कपडे से ढक कर 3 - 4 घंटे के लिए धूप में रखेंगे। 
🥭  बनारसी राई, मेथी दाना, मोटा सौंफ, कलौंजी और अजवाइन को गर्म तवे पर डाल कर 2 - 3 मिनट तक लगातार चलाएंगे, जिससे नमी निकल जाये। ठंढा होने पर सभी मसालों को दरदरा पीस लेंगे।मसालों को बहुत ज्यादा नहीं भूनना है।   
🥭  एक बर्तन में पीसे मसाले में काला नमक, सादा नमक, हींग, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएंगे।  
🥭  आधा सरसों तेल भी मसाले में मिलाएंगे। 
🥭  धूप में रखे कच्चे आम के फाँकों को मसाले में अच्छे से मिलाएंगे। 
🥭  एक सूखे जार में आम के अचार को डाल कर बाकी बचे तेल को ऊपर से डाल देंगे। 
🥭  आम के अचार के जार को 5 - 6 दिन तक धूप में रखेंगे। बीच बीच में जार को हिला देंगे जिससे मसाला आम के फाँकों में अच्छे से लग जाये। 
🥭  ये अचार साल भर तक ख़राब नहीं होता है। एक डेढ़ महीने में एक बार अचार को धूप में रख देंगे। 
🥭   इस अचार को पराठे, पूरी के साथ सर्व करें सभी पसंद करेंगे।खाने में स्वादिष्ट और चटपटा होता है।  
नोट -
अचार बनाते समय ध्यान रखना होगा की अचार में तेल अच्छी मात्रा में हो। 

#achaar #aam #chatpata #teekha #swadisht #easy #recipe #pickle #mango 

yehihaijindagi.blogspot.com 
yehihaijindagi writes about mango pickle. this recipe will be appreciated by readers.



Comments

  1. LAUD WITH HIGH PRAISE FOR THIS LIP SMACKING ACHAR. I AM IMPRESSED. YOU HAVE GIVEN DETAILED DESCRIPTION FOR ITS PREPARATION. SUPERB.






    ReplyDelete
  2. I PREPARED THIS ACHAR, AND TASTED IT. IT IS OUT OF THIS WORLD.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में