आम का चटपटा अचार ( MANGO PICKLE )
आम का चटपटा अचार
कटा कच्चा आम
अचार का मसाला
सामग्री -
1 किलो कच्चे आम के अचार के लिए मसाला
100 ग्राम बनारसी राई
100 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
100 ग्राम हल्दी पाउडर
250 ग्राम नमक
250 ग्राम सरसों तेल
50 ग्राम काला नमक
50 ग्राम मेथी दाना
50 ग्राम मोटा सौंफ
50 ग्राम कलौंजी
50 ग्राम अजवाइन
1 छोटी डिब्बी हींग
🥭 आम को धोकर रात भर पानी में डाल कर छोड़ देंगे।
🥭 पानी से निकाल कर सूखे कपडे से पोंछ कर मनचाहे साइज के टुकड़ों में काट लेंगे।
🥭 मलमल के कपडे से ढक कर 3 - 4 घंटे के लिए धूप में रखेंगे।
🥭 बनारसी राई, मेथी दाना, मोटा सौंफ, कलौंजी और अजवाइन को गर्म तवे पर डाल कर 2 - 3 मिनट तक लगातार चलाएंगे, जिससे नमी निकल जाये। ठंढा होने पर सभी मसालों को दरदरा पीस लेंगे।मसालों को बहुत ज्यादा नहीं भूनना है।
🥭 एक बर्तन में पीसे मसाले में काला नमक, सादा नमक, हींग, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएंगे।
🥭 आधा सरसों तेल भी मसाले में मिलाएंगे।
🥭 धूप में रखे कच्चे आम के फाँकों को मसाले में अच्छे से मिलाएंगे।
🥭 एक सूखे जार में आम के अचार को डाल कर बाकी बचे तेल को ऊपर से डाल देंगे।
🥭 आम के अचार के जार को 5 - 6 दिन तक धूप में रखेंगे। बीच बीच में जार को हिला देंगे जिससे मसाला आम के फाँकों में अच्छे से लग जाये।
🥭 ये अचार साल भर तक ख़राब नहीं होता है। एक डेढ़ महीने में एक बार अचार को धूप में रख देंगे।
🥭 इस अचार को पराठे, पूरी के साथ सर्व करें सभी पसंद करेंगे।खाने में स्वादिष्ट और चटपटा होता है।
नोट -
अचार बनाते समय ध्यान रखना होगा की अचार में तेल अच्छी मात्रा में हो।
#achaar #aam #chatpata #teekha #swadisht #easy #recipe #pickle #mango
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about mango pickle. this recipe will be appreciated by readers.


LAUD WITH HIGH PRAISE FOR THIS LIP SMACKING ACHAR. I AM IMPRESSED. YOU HAVE GIVEN DETAILED DESCRIPTION FOR ITS PREPARATION. SUPERB.
ReplyDeleteI PREPARED THIS ACHAR, AND TASTED IT. IT IS OUT OF THIS WORLD.
ReplyDeleteWill try it....
ReplyDeleteThanku
Delete