लौकी स्टू ( BOTTLE GOURD STEW )

 

लौकी स्टू ( BOTTLE GOURD STEW )



INGREDIENTS 
 

INGREDIENTS-
1 छोटी लौकी ( छील कर बड़े टुकड़ों में कटे हुए )
2 आलू ( छील कर बड़े टुकड़ों में कटे हुए )
4 मीडियम साइज के टमाटर ( बड़े टुकड़ों में कटे हुए )
2 बड़े प्याज़ ( छील कर बड़े टुकड़ों में कटे हुए )
1 गाँठ लहसुन ( कलियों के छिलके हटा कर दो टुकड़ों में कटे हुए )
1 बड़ा टुकड़ा अदरक ( बारीक टुकड़ों में कटे हुए )
2 लाल मिर्च 
2 तेजपत्ता 
1 टुकड़ा दालचीनी 
9 काली मिर्च 
1 बड़ी इलाइची 
6 लौंग 
1 छोटा चम्मच जीरा 
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 
1/4 चम्मच गरम मसाला 
हल्दी पाउडर 
नमक स्वादानुसार 
एक चुटकी हींग
धनिया पत्ती ( बारीक कटे हुए ) 
सरसों तेल 

PREPARATION -
🍱  सभी सब्जियों को धोकर छील कर काट लेंगे।     
🍱  एक कूकर में दो चम्मच सरसों तेल गर्म करेंगे। 
🍱  गर्म तेल में लाल मिर्च, तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी, काली मिर्च, बड़ी इलाइची और जीरा डालेंगे। 
🍱  मसाले पटपटाने लगे तब सभी कटी सब्जियों को कूकर में डालेंगे। 
🍱  सब्जी में हींग, नमक, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर अच्छे से मिलाएंगे।
🍱  5-6 मिनट सब्जी को मध्यम आँच पर पकाएंगे। 
🍱  1/2 कप गर्म पानी और गरम मसाला डाल कर सब्जी को अच्छे से चला कर ढक्कन लगा देंगे और आँच तेज कर देंगे। 
🍱  3 सीटी लगने के बाद गैस बंद कर देंगे। 
🍱  कूकर का भाँप जब निकल जाये तभी ढक्कन निकालेंगे और धनिया पत्ती मिलाएंगे  सब्जी में। 
🍱  एक सर्विस बाउल में लौकी स्टू निकाल कर सर्व करेंगे रोटी/फुल्के या पराठे के साथ। बहुत स्वादिष्ट और सेहतमंद सब्जी बनती है। इसे आप चावल के साथ भी खा सकते हैं। 

#stew #bottlegourd #tomato #potato #cooking #tasty #recipe #yummy #healthy

yehihaijindagi.blogspot.com

yehihaijindagi writes about bottle gourd stew. readers will like this recipe.







Comments

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में