लौकी स्टू ( BOTTLE GOURD STEW )
लौकी स्टू ( BOTTLE GOURD STEW )
INGREDIENTS
INGREDIENTS-
1 छोटी लौकी ( छील कर बड़े टुकड़ों में कटे हुए )2 आलू ( छील कर बड़े टुकड़ों में कटे हुए )
4 मीडियम साइज के टमाटर ( बड़े टुकड़ों में कटे हुए )
2 बड़े प्याज़ ( छील कर बड़े टुकड़ों में कटे हुए )
1 गाँठ लहसुन ( कलियों के छिलके हटा कर दो टुकड़ों में कटे हुए )
1 बड़ा टुकड़ा अदरक ( बारीक टुकड़ों में कटे हुए )
2 लाल मिर्च
2 तेजपत्ता
1 टुकड़ा दालचीनी
9 काली मिर्च
1 बड़ी इलाइची
6 लौंग
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच गरम मसाला
हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
एक चुटकी हींग
धनिया पत्ती ( बारीक कटे हुए )
सरसों तेल
PREPARATION -
🍱 सभी सब्जियों को धोकर छील कर काट लेंगे।
🍱 एक कूकर में दो चम्मच सरसों तेल गर्म करेंगे।
🍱 गर्म तेल में लाल मिर्च, तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी, काली मिर्च, बड़ी इलाइची और जीरा डालेंगे।
🍱 मसाले पटपटाने लगे तब सभी कटी सब्जियों को कूकर में डालेंगे।
🍱 सब्जी में हींग, नमक, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर अच्छे से मिलाएंगे।
🍱 5-6 मिनट सब्जी को मध्यम आँच पर पकाएंगे।
🍱 1/2 कप गर्म पानी और गरम मसाला डाल कर सब्जी को अच्छे से चला कर ढक्कन लगा देंगे और आँच तेज कर देंगे।
🍱 3 सीटी लगने के बाद गैस बंद कर देंगे।
🍱 कूकर का भाँप जब निकल जाये तभी ढक्कन निकालेंगे और धनिया पत्ती मिलाएंगे सब्जी में।
🍱 एक सर्विस बाउल में लौकी स्टू निकाल कर सर्व करेंगे रोटी/फुल्के या पराठे के साथ। बहुत स्वादिष्ट और सेहतमंद सब्जी बनती है। इसे आप चावल के साथ भी खा सकते हैं।
#stew #bottlegourd #tomato #potato #cooking #tasty #recipe #yummy #healthy
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about bottle gourd stew. readers will like this recipe.
Really this stew is very tasty and healthy. M.thakur
ReplyDeleteThanku
Delete