आम पुदीने की चटनी ( RAW MANGO MINT CHUTNEY )
आम पुदीने की चटनी
सामग्री ( कच्चा आम, पुदीना पत्ती, धनिया पत्ती, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक )
सामग्री -
2 कच्चा आम
1 कप पुदीना के पत्ते
1/2 कप धनिया पत्ती
3 हरी मिर्च
6 -7 लहसुन की कलियाँ
1 टुकड़ा अदरक
1/4 चम्मच काला नमक
सदा नमक स्वादानुसार
1/2 चम्मच चीनी
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
🌱 पुदीने के पत्ते को धोकर साफ़ कर लेंगे। टहनी हटा देंगे सिर्फ पत्ते को इस्तेमाल में लेंगे।
🌱 धनिया पत्ती को भी धोकर साफ़ कर लेंगे।
🌱 लहसुन को छील कर साफ़ कर लेंगे।
🌱 अदरक और हरी मिर्च को छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
🌱 कच्चे आम को छील कर टुकड़ों में काट लेंगे। गुठली अलग कर देंगे।
🌱 मिक्सी में कच्चे आम के टुकड़े, पुदीना पत्ती, लहसुन, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और अदरक को डालेंगे।
🌱 काला नमक, सादा नमक, भुना जीरा पाउडर और चीनी भी मिक्सी जार में डालेंगे।
🌱 थोड़ा सा पानी मिलकर सभी सामग्री को पीस लेंगे।
🌱 लीजिये आम पुदीने की चटपटी चटनी तैयार है।
🌱 इसे भरवाँ पराठे या पकौड़ी के साथ खायें खाने का स्वाद दोगुना हो जायेगा।
नोट -
इस चटनी को अगर सिलबट्टे पर पीस कर तैयार किया जाये तो और भी स्वादिष्ट चटनी तैयार होगा।
मिर्च आप अपनी पसंद के हिसाब से ज्यादा कम कर सकते हैं।
#mango #mint #coriander #garlic #ginger #chilli #chutney #spicy #tangy
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about aam pudine ki chutney. this recipe will be appreciated by readers of yehihaijindagi.

GREAT 👍. This improves taste of my food to the sky.
ReplyDeleteYOU MADE IT HAPPEN AND MY DREAMS OF THIS RECIPE OF TASTY CHUTNEY COMES TRUE. SMACKED.
ReplyDelete