आँवले का हलवा ( GOOSEBERRY HALWA )

 

आँवला हलवा 

उबला आँवला 
आँवला पेस्ट 
मेवे, घी, चीनी 
सामग्री -
250 ग्राम आँवला 
250 ग्राम चीनी 
100 ग्राम घी 
बादाम 
काजू 
किशमिश 
चिरौंजी 
छोटी इलाइची 

💪  एक भगोने में एक गिलास पानी गर्म होने के लिए रखेंगे। पानी उबलने लगे तब आँवलों को एक चलनी में रख कर भगोने के ऊपर रख देंगे और एक ढक्कन से ढक देंगे।आँवले को 20 मिनट भाप पर पकने के बाद गैस बंद कर देंगे।  
💪  थोड़ा ठंढा होने पर आँवले में से गुठली निकल कर अलग कर देंगे और आँवलों को पीस लेंगे। 
💪  गैस पर कड़ाही गर्म होने के लिए रखेंगे। गर्म होने पर घी डालेंगे। मेवों को घी में डाल का कुछ देर भूनेंगे। सुनहरा होने पर एक प्लेट में निकल लेंगे। 
💪  अब घी में पिसा आँवला डाल कर चलायेंगे और चीनी भी डाल देंगे। 
💪  धीमी आंच पर आँवले को भूनेंगे जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाये। 
💪  मिश्रण के गाढ़े हो जाने पर उसमें तले हुए मेवे मिलाएंगे और गैस बंद कर देंगे। 
💪  अब छोटी इलाइची को कूट कर मिश्रण में मिला देंगे। 
💪  आँवले के हलुए को एक बाउल में निकाल लेंगे और कतरे हुए बादाम से गार्निश करेंगे।   
💪  यह स्वादिष्ट हलुआ स्वास्थ्यवर्धक होता है। जाड़े के दिनों में इसे खाना चाहिए।   
💪  चीनी और मेवे आप अपनी पसंद से कम ज्यादा कर सकते हैं।
 
#gooseberry #halwa #healthy #tasty #dry fruits #sugar #yummy #sweet #recipe 

yehihaijindagi.blogspot.com writes about amle ka halua. viewers of yehihaijindagi will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.


Comments

  1. A first class nutritious and healthy HALWA. I recommend all to prepare this tasty and yummy Halwa.

    ReplyDelete
  2. An exceptional Halwa ever.
    Highly original.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में