लौकी के कोफ्ते ( Bottle Gourd Kofte )

 

लौकी के कोफ्ते 

कोफ्ता 
कद्दूकस किया हुआ लौकी 
बेसन 
प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और अदरक 
टमाटर 
सामग्री -
250 ग्राम लौकी कद्दूकस किया हुआ 
50 ग्राम बेसन ( 1/2 कटोरी )
2 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ 
1 प्याज़ 
6 लहसुन की कली 
एक टुकड़ा अदरक 
3 टमाटर 
हींग 
हल्दी पाउडर 
जीरा 
नमक स्वादानुसार 
1/4 चम्मच गरम मसाला पाउडर 
1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर 
धनिया पत्ती 

📗  लौकी को कद्दूकस कर लेंगे। लौकी में नमक, बेसन, धनिया पत्ती डालेंगे।कुटा हुआ अदरक और हरी मिर्च डाल कर अच्छे से मिला कर ढँक कर रख देंगे 10 मिनट के लिए। कोफ्ते बनाने के लिए मिश्रण तैयार है। 
📗  प्याज़, अदरक, हरी मिर्च, लहसुन और टमाटर को पीस लेंगे ग्रेवी बनाने के लिए।  
📗  मोटे तले की कड़ाही में तेल गर्म करके कोफ्ते के मिश्रण को डालेंगे और सुनहरा होने तक तल लेंगे। एक बार में 4 -5 से ज्यादा कोफ्ते तेल में नहीं डालेंगे नहीं तो कोफ्ते फूट जायेंगे। सभी कोफ्ते तल कर प्लेट में निकल लेंगे।
📗  कड़ाही में गर्म तेल में जीरा का तड़का लगाएंगे। अब टमाटर का पेस्ट डालेंगे और उसमें नमक, हल्दी पाउडर, हींग और धनिया पाउडर डाल कर भूनेंगे जब तक मसाले से तेल अलग न हो जाये। 
📗  एक गिलास पानी गर्म करके मसाले में मिला देंगे और उबाल आने पर कोफ्तों को डालेंगे और गर्म मसाला पाउडर डालेंगे। दो मिनट के बाद गैस बंद कर देंगे।  
📗  एक बाउल में कोफ्तों को डाल कर धनिया पत्ती ऊपर से डालेंगे।  
📗  लौकी के लाजवाब स्वादिष्ट कोफ्ते तैयार हैं सर्व करने के लिए।गर्मा गर्म कोफ्तों को राइस या पराठों के साथ सर्व करें।  

#kofta #vegetable #gravy #spicy #yummy #easy recipe #bottle guard #cooking #food 

yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe. 

yehihaijindagi.blogspot.com writes about lauki ke kofte.viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.

Comments

  1. An excellent kofta for my meal today. I shall relish it very much.
    This is going to be cooked today.

    ReplyDelete
  2. An excellent kofta for my meal today. I shall relish it very much.
    This is going to be cooked today.

    ReplyDelete
  3. Yes, I did make it today. Splendid recipe. I am impressed. It is mouthwatering.

    ReplyDelete
  4. This is an excellent article or post on kofta. I did prepare it today. I appreciate your suggestion. Obliged.

    ReplyDelete
  5. Lauki kofta was prepared today. I am IMPRESSED a lot.
    Very tasty with rice as well as with bread.
    GREAT PALATABLE RECIPE.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में