हरे लहसुन का अचार ( Green Garlic Pickle )

 

हरे लहसुन का अचार 

हरा लहसुन 

अदरक और हरी मिर्च 

सामग्री -
250 ग्राम हरी लहसुन पत्ती के साथ 
50 ग्राम अदरक 
50 ग्राम हरी मिर्च 
2 बड़े चम्मच सरसों तेल / राई का तेल 
1 चम्मच अजवाइन 
1/2 चम्मच मंगरैल ( कलौंजी )
नमक स्वादानुसार 
2  नींबू का रस 
हल्दी पाउडर 

🧄  हरे लहसुन को अच्छे से साफ कर लेंगे ।सूखी पत्तियों को हटा देंगे । जड़ काट कर हटा देंगे । 
🧄  साफ करने के बाद लहसुन को पत्ती सहित छोटे टुकड़ों में काट लेंगे । 
🧄  अदरक और हरी मिर्च को भी साफ करके छोटे टुकड़ों में काट लेंगे ।
🧄  इमामदस्ते में टुकड़े किए गए लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को डाल कर कूटेंगे, बहुत बारीक नहीं करेंगे । 
🧄  कूटे हुए मिश्रण को बाउल में निकाल कर नमक और हल्दी पाउडर मिलायेंगे ।
🧄  नींबू 🍋 का रस भी मिलायेंगे ।
🧄  अजवाइन और मंगरैल डालेंगे ।
🧄  सरसों तेल डाल कर पूरे मिश्रण को अच्छे से मिला कर एक काँच के ज़ार में रखकर दो दिन के लिए धूप में रखेंगे । 
🧄  दो दिन धूप में रखने के बाद हरे लहसुन का अचार खाने के लिए तैयार है । यह खाने में चटपटा होता है । पराँठे, रोटी या चावल- दाल के साथ खाने से खाने का स्वाद दुगुना हो जाता है ।
🧄  यह अचार 5-6 महीने तक ख़राब नहीं होता है । लहसुन अपने आप में प्रीजरवेटिव होता है इसलिए ख़राब नहीं होता है ।
🧄  नोट- इमामदस्ता में नहीं कूटना चाहते हैं तो मिक्सी में 5 सेकंड के लिए चला कर बंद कर देंगे । ऐसा 3-4 बार करेंगे । ध्यान रहे कि लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट न बन जाए ।

#achar #garlic #ginger #pickle #spicy #healthy #chilli #mustard #salt

yehihaijindagi.blogspot.com prepares a  pickle recipe.
yehihaijindagi.blogspot.com writes about hare lahsun ka achaar. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its taste and appreciate easy method of preparation. 


Comments

  1. I went through Green garlic pickle recipe and found it so novèl that I rushed to the market to procure all its ingŕediènts. I have prepared this pickle and now waiting for it to mature. It looks good. I tasted it before hand.Yummy yummy food for me.

    ReplyDelete
  2. One of the finest mouth watering suggestion of a fantastic pickle for me. I will not wait to prepare this.
    Excellent suggestion.

    ReplyDelete
  3. Yes, I did prepare this pickle and my lunch got a great boost. It is fantastic suggestion. Imagine a great taste booster on your table and healthy too. SUPERB.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में