हरे लहसुन का अचार ( Green Garlic Pickle )
हरे लहसुन का अचार
सामग्री -
250 ग्राम हरी लहसुन पत्ती के साथ
50 ग्राम अदरक
50 ग्राम हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच सरसों तेल / राई का तेल
1 चम्मच अजवाइन
1/2 चम्मच मंगरैल ( कलौंजी )
नमक स्वादानुसार
2 नींबू का रस
हल्दी पाउडर
🧄 हरे लहसुन को अच्छे से साफ कर लेंगे ।सूखी पत्तियों को हटा देंगे । जड़ काट कर हटा देंगे ।
🧄 साफ करने के बाद लहसुन को पत्ती सहित छोटे टुकड़ों में काट लेंगे ।
🧄 अदरक और हरी मिर्च को भी साफ करके छोटे टुकड़ों में काट लेंगे ।
🧄 इमामदस्ते में टुकड़े किए गए लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को डाल कर कूटेंगे, बहुत बारीक नहीं करेंगे ।
🧄 कूटे हुए मिश्रण को बाउल में निकाल कर नमक और हल्दी पाउडर मिलायेंगे ।
🧄 नींबू 🍋 का रस भी मिलायेंगे ।
🧄 अजवाइन और मंगरैल डालेंगे ।
🧄 सरसों तेल डाल कर पूरे मिश्रण को अच्छे से मिला कर एक काँच के ज़ार में रखकर दो दिन के लिए धूप में रखेंगे ।
🧄 दो दिन धूप में रखने के बाद हरे लहसुन का अचार खाने के लिए तैयार है । यह खाने में चटपटा होता है । पराँठे, रोटी या चावल- दाल के साथ खाने से खाने का स्वाद दुगुना हो जाता है ।
🧄 यह अचार 5-6 महीने तक ख़राब नहीं होता है । लहसुन अपने आप में प्रीजरवेटिव होता है इसलिए ख़राब नहीं होता है ।
🧄 नोट- इमामदस्ता में नहीं कूटना चाहते हैं तो मिक्सी में 5 सेकंड के लिए चला कर बंद कर देंगे । ऐसा 3-4 बार करेंगे । ध्यान रहे कि लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट न बन जाए ।
#achar #garlic #ginger #pickle #spicy #healthy #chilli #mustard #salt
yehihaijindagi.blogspot.com prepares a pickle recipe.
yehihaijindagi.blogspot.com writes about hare lahsun ka achaar. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its taste and appreciate easy method of preparation.

I went through Green garlic pickle recipe and found it so novèl that I rushed to the market to procure all its ingŕediènts. I have prepared this pickle and now waiting for it to mature. It looks good. I tasted it before hand.Yummy yummy food for me.
ReplyDeleteThanku
DeleteOne of the finest mouth watering suggestion of a fantastic pickle for me. I will not wait to prepare this.
ReplyDeleteExcellent suggestion.
Thanku
DeleteYes, I did prepare this pickle and my lunch got a great boost. It is fantastic suggestion. Imagine a great taste booster on your table and healthy too. SUPERB.
ReplyDelete