हरे लहसुन का अचार ( Green Garlic Pickle )
हरे लहसुन का अचार हरा लहसुन अदरक और हरी मिर्च सामग्री - 250 ग्राम हरी लहसुन पत्ती के साथ 50 ग्राम अदरक 50 ग्राम हरी मिर्च 2 बड़े चम्मच सरसों तेल / राई का तेल 1 चम्मच अजवाइन 1/2 चम्मच मंगरैल ( कलौंजी ) नमक स्वादानुसार 2 नींबू का रस हल्दी पाउडर 🧄 हरे लहसुन को अच्छे से साफ कर लेंगे ।सूखी पत्तियों को हटा देंगे । जड़ काट कर हटा देंगे । 🧄 साफ करने के बाद लहसुन को पत्ती सहित छोटे टुकड़ों में काट लेंगे । 🧄 अदरक और हरी मिर्च को भी साफ करके छोटे टुकड़ों में काट लेंगे । 🧄 इमामदस्ते में टुकड़े किए गए लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को डाल कर कूटेंगे, बहुत बारीक नहीं करेंगे । 🧄 कूटे हुए मिश्रण को बाउल में निकाल कर नमक और हल्दी पाउडर मिलायेंगे । 🧄 नींबू 🍋 का रस भी मिलायेंगे । 🧄 अजवाइन और मंगरैल डालेंगे । 🧄 सरसों तेल डाल कर पूरे मिश्रण को अच्छे से मिला कर एक काँच के ज़ार में रखकर दो दिन के लिए धूप में रखेंगे । 🧄 दो दिन धूप में रखने के बाद हरे लह...