फूलगोभी के पराठे ( Cauliflower Paratha )

 

फूलगोभी के पराठे  

धनिया पत्ती 
अदरक और हरी मिर्च 
कद्दूकस किया हुआ गोभी 
भूना गोभी 
सामग्री -
1 गोभी कद्दूकस किया हुआ 
2 हरी मिर्च कुटा हुआ 
धनिया पत्ती बारीक कटा 
एक टुकड़ा अदरक कुटा हुआ 
1 नींबू का रस 
जीरा 
नमक स्वादानुसार 
घी 
गेहूँ का आटा 
तेल 
हल्दी 
एक चुटकी हींग 

🍀  फूल गोभी को कद्दूकस कर लेंगे।  
🍀  अदरक और हरी मिर्च को कूट लेंगे। 
🍀  गर्म कड़ाही में एक  चम्मच तेल गर्म करके उसमें आधा चम्मच जीरा डालेंगे।जीरा पट पटाने लगे तब कद्दूकस किया हुआ फूल गोभी डालेंगे।  
🍀  कुटा हुआ अदरक हरी मिर्च को गोभी में डालेंगे। हींग, नमक और हल्दी भी डालेंगे। 
🍀  धीमी आंच पर ढँक कर गोभी भूनेंगे करीब 10 मिनट तक। कटा हुआ धनिया पत्ती और नींबू का रस आधा चम्मच डाल कर मिलाएंगे।मिश्रण तैयार है भरावन का।  
🍀  गैस बंद करके गोभी के मिश्रण को एक प्लेट में ठंढा होने के लिए फैला देंगे, नहीं तो भरने में मुश्किल होगा। 
🍀  आटे को पानी डाल कर नरम गूंथ लेंगे। ढक कर 10 मिनट के लिए रख देंगे। 
🍀  आटे की लोई काट लेंगे। लोई में 1 चम्मच गोभी का मिश्रण भरेंगे और बेल कर पतला कर लेंगे मनचाहे मोटाई का।   
🍀  गर्म तवे पर फूल गोभी का भरा हुआ पराठा डाल कर सेकेंगे। पलट कर थोड़ा सा घी लगाएंगे।दूसरी तरफ जब सिक जाये तो पलट कर घी लगाएंगे।  
🍀  धीमी आंच पर हलके हाथों से पराठे को दबाते हुए सुनहरा होने तक सेकेंगे। सिक जाने पर एक प्लेट में निकाल लेंगे।  
🍀  सभी लोई को ऐसे ही भरेंगे और सेकेंगे। लीजिये फूल गोभी के भरे हुए स्वादिष्ट पराठे तैयार है। 
🍀  गर्मागर्म पराठों को रायता और किसी भी अचार के साथ सर्व कीजिये। 

नोट - आटे को नरम गूँथना आवश्यक है नहीं तो मिश्रण भर कर बेलते समय परांठा फटने लगेगा। अगर परांठा फटने लगे बेलते समय तो आटे में थोड़ा पानी और डाल कर नरम कर लें। फिर देखिये नरम आटे का कमाल। चिकना बिना फटा परांठा तैयार। 
#paratha #cauliflower #breakfast #yummy #namkeen #cooking #easy recipe #food #my favourite 

yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.

yehihaijindagi.blogspot.com writes about phoolgobhi ke parathe. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.

Comments

  1. All my family members were very happy and enjoyed cauliflower paratha with tomato sauce. You have suggested a great recipe for us. We shall hold a feast when we shall prepare this parathas along with pickles, tomato sauce AND dhaniya chutney.
    Thanks for your suggestion.

    ReplyDelete
  2. I am highly impressed with this Paro that can be made with cauliflower. Great.

    ReplyDelete
  3. You have suggested an excellent recipe for me and prepared it today. I found it very good and tasty. Yummy yummy food for me.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में