मिक्स वेज तहरी ( Mix Veg Tahari )
मिक्स वेज तहरी
मिक्स वेजिटेबल
सामग्री-
1 कटोरी चावल 🍚
1/2 गोभी का फूल कटा हुआ
1 आलू 🥔 टुकड़े में कटा हुआ
1 गाजर 🥕 1 इंच के टुकड़े में
3-4 बींस कटा हुआ
1/2 कटोरी मटर के दाने
1 बड़ा प्याज कटा हुआ
2 हरी मिर्च
5-6 कली लहसुन 🧄
एक टुकड़ा अदरक
धनिया पत्ती बारीक कटा
1/4 चम्मच 🥄 गरम मसाला
एक टुकड़ा दालचीनी
7-8 काली मिर्च
2 तेजपत्ता
5-6 लौंग
3 छोटी इलायची
1 बड़ी इलायची
1/2 चम्मच 🥄 जीरा
2 बड़े चम्मच 🥄 दही
1 चम्मच 🥄 कसूरी मेथी
नमक 🧂 स्वादानुसार
2 चम्मच 🥄 घी
हींग
🍚 चावल अच्छे से धोकर दोगुने पानी के साथ आधे घंटे के लिए रख देंगे।
🍚 सब्ज़ियों को धोकर काट लेंगे।
🍚 अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को कूट लेंगे।
🍚 प्याज़ 🧅 को काट लेंगे।
🍚 एक पैन में घी गर्म करके जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और काली मिर्च डालेंगे।
🍚 खड़े मसालों के पट पटाने पर कटे प्याज़ को डालेंगे और सुनहरा होने तक भूनेंगे।
🍚 अब कटी सब्ज़ी, कुटी ( अदरक, लहसुन और हरी मिर्च) , नमक, हींग, हल्दी और कसूरी मेथी पाउडर डालेंगे और अच्छे से भूनेंगे।
🍚 दही को फेंट कर भूने मसालों में डाल कर मिलायेंगे।
🍚 पानी में से भीगे चावल को निकाल कर भूने सब्ज़ियों में डालेंगे और 5 मिनट के लिए ढँक कर रहने देंगे। अब भीगे चावल के बचे पानी को डाल कर गैस धीमी करके ढँक देंगे।
🍚 जब चावल पक जाये तब गैस बंद करके गरम मसाला और कटी धनिया पत्ती मिलायेंगे।
🍚 मिक्स वेज तहरी तैयार है। इसे हरी चटनी और रायते के साथ सर्व करें खाने वालों का मन खुश हो जायेगा 😂😂😂
#mix veg # rice #curd #spicy #yummy #tasty #cooking #easy recipe
yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.
yehihaijindagi.blogspot.com writes about mix veg tahari. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.


This is great. I relished my mixed veg Tehri. Thanks for your great suggestion.
ReplyDeleteI am greatly delighted that you gave an excellent method to prepare a tasty and yummy recipe.
ReplyDeleteI LIKED IT VERY MUCH. I HAVE DECIDED TO CALL MY FRIENDS OVER FOR DINNER TOMORROW AND SHALL DEFINATELY PREPARE TEHRI A LOT. IT WILL BE GREAT HIT, I KNOW.
ReplyDelete