मिक्स वेज तहरी ( Mix Veg Tahari )

 

मिक्स वेज तहरी 

मिक्स वेजिटेबल 
सामग्री-
1 कटोरी चावल 🍚 
1/2 गोभी का फूल कटा हुआ
1 आलू 🥔 टुकड़े में कटा हुआ
1 गाजर 🥕 1 इंच के टुकड़े में 
3-4 बींस कटा हुआ
1/2 कटोरी मटर के दाने 
1 बड़ा प्याज कटा हुआ
2 हरी मिर्च 
5-6 कली लहसुन 🧄 
एक टुकड़ा अदरक
धनिया पत्ती बारीक कटा 
1/4 चम्मच 🥄 गरम मसाला 
एक टुकड़ा दालचीनी 
7-8 काली मिर्च 
2 तेजपत्ता 
5-6 लौंग 
3 छोटी इलायची 
1 बड़ी इलायची 
1/2 चम्मच 🥄 जीरा 
2 बड़े चम्मच 🥄 दही 
1 चम्मच 🥄 कसूरी मेथी 
नमक 🧂 स्वादानुसार 
2 चम्मच 🥄 घी
हींग 

🍚  चावल अच्छे से धोकर दोगुने पानी के साथ आधे घंटे के लिए रख देंगे।
🍚  सब्ज़ियों को धोकर काट लेंगे।
🍚  अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को कूट लेंगे।
🍚  प्याज़ 🧅 को काट लेंगे।
🍚  एक पैन में घी गर्म करके जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और काली मिर्च डालेंगे। 
🍚  खड़े मसालों के पट पटाने पर कटे प्याज़ को डालेंगे और सुनहरा होने तक भूनेंगे।
🍚  अब कटी सब्ज़ी, कुटी ( अदरक, लहसुन और हरी मिर्च) , नमक, हींग, हल्दी और कसूरी मेथी पाउडर डालेंगे और अच्छे से भूनेंगे।
🍚  दही को फेंट कर भूने मसालों में डाल कर मिलायेंगे।
🍚  पानी में से भीगे चावल को निकाल कर भूने सब्ज़ियों में डालेंगे और 5 मिनट के लिए ढँक  कर रहने देंगे। अब भीगे चावल के बचे पानी को डाल कर गैस धीमी करके ढँक देंगे।
🍚  जब चावल पक जाये तब गैस बंद करके गरम मसाला और कटी धनिया पत्ती मिलायेंगे।
🍚  मिक्स वेज तहरी तैयार है। इसे हरी चटनी और रायते के साथ सर्व करें खाने वालों का मन खुश हो जायेगा 😂😂😂

#mix veg # rice #curd #spicy #yummy #tasty #cooking #easy recipe

yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.

yehihaijindagi.blogspot.com writes about mix veg tahari. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.










Comments

  1. This is great. I relished my mixed veg Tehri. Thanks for your great suggestion.

    ReplyDelete
  2. I am greatly delighted that you gave an excellent method to prepare a tasty and yummy recipe.

    ReplyDelete
  3. I LIKED IT VERY MUCH. I HAVE DECIDED TO CALL MY FRIENDS OVER FOR DINNER TOMORROW AND SHALL DEFINATELY PREPARE TEHRI A LOT. IT WILL BE GREAT HIT, I KNOW.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में