चटपटी अरबी ( Chatpati Arbi )
चटपटी अरबी
उबली अरबी छिली हुई
अदरक, हरी मिर्च, लहसुन कुटा हुआ, प्याज
सिका हुआ अरबी
उबली अरबी
सामग्री -
250 ग्राम अरबी
1 प्याज
6 -7 कली लहसुन
एक टुकड़ा अदरक
2 हरी मिर्च
1/2 चम्मच अजवाइन
1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
1/4 चम्मच गरम मसाला
💤 अरबी को एक गिलास पानी के साथ कुकर में डाल कर गैस पर रख देंगे और दो सिटी के बाद गैस बंद कर देंगे।
💤 प्याज को महीन काट लेंगे या कद्दूकस कर लेंगे।
💤 अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को कूट लेंगे।
💤 ठंडा होने पर अरबी को छील कर हथेली दे दबा दबा का थोड़ा चपटा कर लेंगे। बड़े टुकड़े को काट कर छोटा कर लेंगे।
💤 नॉन स्टिक पर थोड़ा सा तेल लगा कर अरबी को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लेंगे। 💤 कड़ाही में तेल डाल कर अजवाइन का तड़का लगाएंगे फिर कुटी हुई अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को डालेंगे। महीन कटे प्याज को डाल कर सुनहरा होने तक भूनेंगे।
💤 सिकी हुई अरबी को कड़ाही में डाल कर धीरे धीरे मसाले में लपेटेंगे। ध्यान रखें की अरबी टूटे नहीं।
💤 आधी कटोरी पानी में अमचूर पाउडर और गरम मसाला को अच्छे से मिला कर अरबी पर डालेंगे और धीमे से चला कर दो मिनट के बाद गैस बंद कर देंगे।
💤 चटपटी अरबी तैयार है सर्व करने के लिए। इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें खाने में स्वादिष्ट लगेगा।
#vegetable #yummy #tasty #tangy #spicy #easy #cooking #food #recipe of the day #recipe
yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.
yehihaijindagi.blogspot.com writes about chatpati arbi. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.


I LIKED YOUR RECIPE. IT IS VERY TASTY.
ReplyDeleteThis has been prepared today. It was a great idea as everyone appreciated and enjoyed to the fullest.
ReplyDeleteThanku
DeleteIt is a pleasure to appreciate your suggestion. I liked this dish today with rice as well as with roti. A BIG HIT.
ReplyDeleteThanku
Delete